facebookmetapixel
Advertisement
Bernstein की रिपोर्ट में दावा: अदाणी समूह का बुरा दौर खत्म, लैंड बैंक व पोर्ट्स में दबदबा कंपनी को बनाएगा मजबूत16 करोड़ यूरो में रैंडस्टैंड का टेक बिजनेस खरीदेगी LTM; एयरोस्पेस, डिफेंस और AI सेक्टर में विस्तार की तैयारीHonda Cars का दावा: पश्चिम एशिया संकट से सप्लाई चेन प्रभावित, पर उत्पादन और मांग पर असर नहींQ4 Results: Sun Pharma, Reliance Power से लेकर Colgate तक; किस कंपनी का कैसा रहा हाल?SEBI ने कर्मचारियों को दी ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मंजूरी, हफ्ते में एक दिन घर से काम करेंगे ग्रेड ए से सी के अफसरअमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 75,415 और निफ्टी 23,719 के स्तर पर बंदनकदी संकट दूर करने के लिए RBI का बड़ा कदम, VRR नीलामी से बैंकों को दिए 81,590 करोड़ रुपयेवित्त वर्ष 2026 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश उछलकर $7.65 अरब पर पहुंचा, सिंगापुर और UAE से बढ़ा निवेशRBI ने बनाया नया रिकॉर्ड, रुपये को संभालने के लिए एक साल में बेचे 53.13 अरब डॉलरRBI के एक्शन से संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले सुधरकर 95.69 के स्तर पर हुआ बंद

अदाणी, क्वालकॉम के बीच AI और सेमीकंडक्टर पर चर्चा

Advertisement

अदाणी डेटा नेटवर्क 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी नेटवर्क तैनात करने पर विचार कर रहा है

Last Updated- March 11, 2024 | 11:07 PM IST
Qualcomm

दिग्गज चिप विनिर्माता क्वालकॉम के मुख्य कार्य अधिकारी क्रिस्टियानो आर एमोन और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने तेजी से बदलते वैश्विक प्रौद्योगिकी बाजारों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर की भूमिका पर सोमवार को चर्चा की।

अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है कि सेमीकंडक्टर, एआई और परिवहन क्षेत्रों में भारत की क्षमता पर दोनों ने मुंबई में हुई मुलाकात के दौरान चर्चा की। क्वालकॉम सेमीकंडक्टर और वायरलेस दूरसंचार उत्पादों के डिजाइन और विनिर्माण में अग्रणी कंपनी है। वहीं अदाणी समूह ने 2022 में बंदरगाहों, लॉजिस्टिक और बिजली उत्पादन में निजी उपयोग वाले नेटवर्क के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की एक छोटी मात्रा खरीदी थी। अदाणी समूह कई स्थानों पर डेटा सेंटर भी बना रहा है।

अदाणी ने कहा ‘क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमोन और उनकी साथियों के साथ शानदार मुलाकात! सेमीकंडक्टर, एआई, परिवहन, ‘एज अप्लायंसेज’ और विभिन्न बाजारों में अन्य चीजों पर उनके दृष्टिकोण को सुनना प्रेरणादायक है। भारत की क्षमता के प्रति उनकी योजनाओं और प्रतिबद्धता के बारे में सुनना रोमांचक है।’

एज अप्लायंस, गूगल क्लाउड-प्रबंधित, सुरक्षित, उच्च प्रदर्शन वाला उपकरण है। एमोन 14 मार्च को चेन्नई के रामानुजन आईटी सिटी में 177.3 करोड़ रुपये के नए डिजाइन केंद्र का उद्घाटन करने वाले हैं। वाई-फाई प्रौद्योगिकियों के पूरक नवाचारों के साथ वायरलेस संपर्क समाधान में विशेषज्ञता रखने वाले इस केंद्र से करीब 1,600 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

अदाणी डेटा नेटवर्क्स 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी नेटवर्क तैनात करने के समाधान पर विचार कर रहा है। हालांकि इस सोशल मीडिया पोस्ट में किसी नियोजित साझेदारी का कोई विवरण नहीं दिया गया। भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग अपने शुरुआती चरण में है।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement