facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

धारावी रीडेवलपमेंट अब बन गई नवभारत मेगा डेवलपर्स

Advertisement

कंपनी के बयान के अनुसार यह पहल महज रीब्रांडिंग के लिए नहीं की गई है बल्कि इसी क्षेत्र में सरकार की एजेंसी धारावी पुनर्विकास प्राधिकरण के मिलते-जुलते नाम से बचने के लिए की है।

Last Updated- December 29, 2024 | 11:45 PM IST
Dharavi redevelopment

मुंबई में धारावी की स्लम बस्तियों के पुनर्निर्माण की महत्त्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने वाली अदाणी समूह के निवेश वाली कंपनी धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (डीआरपीपीएल) ने अपना नाम बदलकर नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएमडीपीएल) कर लिया है।

कंपनी ने बताया कि बीते शनिवार को उसे अपने निदेशक मंडल और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से रीब्रांडिंग की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के बयान के अनुसार यह पहल महज रीब्रांडिंग के लिए नहीं की गई है बल्कि इसी क्षेत्र में सरकार की एजेंसी धारावी पुनर्विकास प्राधिकरण (डीआरए) के मिलते-जुलते नाम से बचने के लिए की है। धारावी पुनर्विकास के लिए यह महाराष्ट्र सरकार का विशेष योजना प्राधिकार है।

कंपनी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की भूमिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है और डीआरए भी परियोजना की निगरानी करता रहेगा। कंपनी ने कहा, ‘नाम में बदलाव से सरकार की महत्त्वपूर्ण भूमिका या परियोजना के मूल उद्देश्य में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है।’डीआरपीपीएल, जो अब एनएमडीपीएल हो गया है, 600 एकड़ से अधिक की धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) को अंजाम देने वाला निकाय है।

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement