facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

Go first की उड़ानों को फिर शुरू करने के तैयारी, रिवाइवल प्लान का परीक्षण करेगा डीजीसीए

Advertisement

गो फर्स्ट की उड़ानों का परिचालन वित्तीय समस्याएं गहराने के बाद तीन मई से ही बंद चल रहा है

Last Updated- June 29, 2023 | 2:04 PM IST
Go First

विमानन क्षेत्र का नियामक डीजीसीए (DGCA) दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन गो फर्स्ट (Go first) में नई जान डालने के लिए पेश योजना से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण करने के साथ उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू करने की उसकी तैयारियों को भी परखेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गो फर्स्ट की उड़ानों का परिचालन वित्तीय समस्याएं गहराने के बाद तीन मई से ही बंद चल रहा है। इस दौरान एयरलाइन ने स्वैच्छिक रूप से दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी जिस पर उसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) से मंजूरी भी मिल चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने एयरलाइन की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने कहा कि दिवाला प्रक्रिया के समाधान पेशेवर के तौर पर नियुक्त शैलेंद्र अजमेरा और अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने पुनरुद्धार योजना के बारे में डीजीसीए अधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान पेश किए गए दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद डीजीसीए दोबारा उड़ानों के संचालन की उसकी तैयारियों का भी आकलन करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए का यह आकलन अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। एक सूत्र ने कहा कि पुनरुद्धार योजना में गो फर्स्ट की घरेलू उड़ानों के गंतव्य को 29 से घटाकर 23 करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका मतलब है कि दोबारा उड़ानें शुरू होने पर गो फर्स्ट जयपुर, लखनऊ, कन्नूर, पटना, वाराणसी और रांची के लिए उड़ानें नहीं संचालित करेगी।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement