facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Defence PSU ने 500% डिविडेंड का किया ऐलान, दिसंबर में ही मिला था ₹13,500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

Advertisement

HAL की कुल कमाई 15% बढ़कर ₹6,957 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा ₹6,061 करोड़ था।

Last Updated- February 12, 2025 | 7:55 PM IST
Defence PSU

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने जबरदस्त तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही (Q3FY25) में 14% उछलकर ₹1,440 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,261 करोड़ था। मतलब, डिफेंस सेक्टर की मजबूत डिमांड ने HAL की कमाई को रफ्तार दी है।

कमाई भी हुई दमदार

HAL की कुल कमाई 15% बढ़कर ₹6,957 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा ₹6,061 करोड़ था। बढ़ती डिफेंस डिमांड और स्पेयर्स-रिप्लेसमेंट कारोबार के चलते कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ जबरदस्त रही।

शेयरहोल्डर्स के लिए तोहफा – ₹25 डिविडेंड

HAL ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है! कंपनी ने ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹25 का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

रिकॉर्ड डेट: 18 फरवरी 2025
डिविडेंड का भुगतान: 14 मार्च 2025 तक

डिफेंस सेक्टर में ऑर्डर्स की बरसात

HAL के पास ऑर्डर्स की झड़ी लगी हुई है। दिसंबर में ही कंपनी ने ₹13,500 करोड़ का बड़ा सरकारी ऑर्डर झटका, जिसमें 12 नए सुखोई फाइटर जेट्स शामिल हैं। स्पेयर्स और रिपेयर बिजनेस भी शानदार चल रहा है।

शेयर बाजार में हलचल

बढ़िया नतीजों के बावजूद, HAL के शेयरों पर दबाव दिखा। 12 फरवरी को बाजार बंद होने तक, बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.42% गिरकर ₹3,596.15 पर ट्रेड कर रहा था।

52-सप्ताह का हाई: ₹5,674
52-सप्ताह का लो: ₹2,825
मार्केट कैप: ₹2.39 लाख करोड़

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement