facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

डेक्कन की कार्गो सेवा मई से

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:14 PM IST

एयर डेक्कन अब कार्गो एयरलाइन शुरू करने जा रही है। सस्ती यात्रा सुविधाएं मुहैया कराने वाली इस विमान कंपनी ने अपनी सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। अनुमान है कि यह कार्गो सेवा इसी मई से शुरू हो जाएगी।
एयर डेक्कन के मुताबिक, तीन एयरबस-310 कार्गो विमानों की पहली खेप अप्रैल के पहले हफ्ते में मिल जाएगी। अभी नागपुर में वेयरहाउस सुविधा का निर्माण अंतिम चरण में है। एयर डेक्कन के मुताबिक इससे पहले ही कार्गो विमान सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी। इसे दुबई-मुंबई-दिल्ली-हांगकांग एक्सप्रेस रूट पर शुरू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह रूट सिर्फ कार्गो विमानों के लिए ही उपलब्ध है। इन अंतरराष्ट्रीय शहरों में कार्गो सेवा देने वाली एयरलाइंस इसी रूट का सहारा लेती हैं। एक्सप्रेस लाइन पर बड़े कार्गो विमानों के लिए एक निश्चित समय निर्धारित होता है। एयर डेक्कन के संस्थापक जी. आर. गोपीनाथ ने बताया कि अभी वेयरहाउस और आईटी सुविधा को स्थापित होने में थोड़ी देर होगी।
डेक्कन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स ने नागपुर में कई तरह की लॉजिस्टिक्स सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मल्टी मोडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट ऐट नागपुर (एमआईएचएएन; मिहान) से समझौता किया है। इस तरह डेक्कन कार्गो को अब देश के कार्गो कारोबार के स्थापित खिलाड़ियों ब्लू डार्ट, गति, टीएनटी एक्सप्रेस और फर्स्ट फ्लाइट से दो-दो हाथ करना पड़ेगा।
छोटे शहरों से भी यात्री विमान सेवाएं शुरू करने के लिए मशहूर गोपीनाथ अपने उसी अनुभव को कार्गो कारोबार में अपनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया, ”जब कोई कार्गो विमान मुंबई में उतरता है तो वहां से भीतर के केंद्रों तक पहुंचने में एक हफ्ता लगता है। नागपुर में इस तरह का केंद्र बन जाने से महज रात भर में देश के 60 शहरों से जुड़ना संभव हो जाएगा।”
डेक्कन कार्गो एयरलाइंस के लिए ‘हब ऐंड स्पोक मॉडल’ का अनुसरण करेगी। छोटे शहरों से कार्गो संग्रह का काम जहां प्रोपजेट के जरिए किया जाएगा, वहीं देश के कई बड़े शहरों के साथ दुबई, हांगकांग सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय शहरों से एयरबस-310 के जरिए यह काम किया जाएगा।
भारत की बात करें तो देश में केवल छह कार्गो विमान (ब्लू डार्ट के पास) ही हैं। यूरोप में 120 कार्गो विमान हैं। कार्गो एयरलाइंस गोपीनाथ की तीसरी विमानन परियोजना होगी।

Advertisement
First Published - March 15, 2009 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement