facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

घाटा घटाने के लिए कोरस के संयंत्रों को होगा ‘टाटा’!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 AM IST

इस्पात की मांग और कीमत में आई कमी के कारण हो रहे घाटे को कम करने के लिए टाटा स्टील ने तैयारी शुरू कर दी है।
कंपनी ने स्पेन, फ्रांस और नीदरलैंड समेत यूरोप में कोरस के परिचालन में बड़े फेरबदल की योजना बनाई है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि टाटा स्टील लागत कम करने के लिए स्पेन, फ्रांस और नीदरलैंड में अपने परिचालन की समीक्षा कर रही है।
अगर जरूरत हुई तो कंपनी अपनी कुछ परिसंपत्तियां बेचने पर भी विचार कर सकती है। हालांकि कुछ दिन पहले ही इतालवी कंपनी मार्सेगैगलिया ने कोरस के टीसाइड संयंत्र खरीदने से अपने कदम पीछे खींच लिए। अभी तक कंपनी ने इस बारे में टाटा स्टील से आधिकारिक तौर पर कु छ नहीं कहा है। लेकिन इसके बावजूद कंपनी अपनी परिसांपत्तियों और कर्जों का पुनर्गठन जारी रखेगी।
हालांकि इस बारे में कपंनी के प्रवक्ता ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। घाटा कम करने के लिए कोरस ने पहले ही एल्युमिनियम और टीसाइड में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना ली है। ब्रायंड इन्वेस्ट क्लेश देल्फ जिल और वोएर्द में कोरस के एल्युमिनियम स्मेल्टर खरीदने के लिए तैयार है। पुनर्गठन की योजना के तहत कंपनी ने अपना अमनफोर्ड और ट्वीक्सबरी संयंत्र बंद कर दिया है।
कोरस खरीदने के लिए टाटा स्टील ने 450 अरब रुपये का ऋण लिया था। कंपनी इस ऋण को चुकाने की मियाद भी 3 साल और बढ़ाने की योजना बना रही है। टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष के दौरान 3,975 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष में 6,500 करोड़ रुपये का ऋण अदा करना है। हालांकि कंपनी को इस साल दिसंबर तक कोई भुगतान नहीं करना है।
स्पेन, फ्रांस और नीदरलैंड के परिचालन में होगा फेरबदल
कोरस बेच सकती है टीसाइड और एल्युमीनियम संयंत्र
ऋण अदायगी की मियाद 3 साल और बढ़ाने की योजना
चालू वित्त वर्ष में चुकाने हैं 3,975 करोड़ रुपये
कंपनी को 6,000 करोड़ रु. की कार्यशील पूंजी की जरूरत

Advertisement
First Published - May 2, 2009 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement