facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

खाद बनाने वाली कंपनी ने किया 600% डिविडेंड का ऐलान, Q3 में मुनाफा पहुंचा ₹500 करोड़ के पार

Advertisement

इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 27% बढ़कर 6,935.19 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 5,464.15 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- January 30, 2025 | 4:47 PM IST
Coromandel International

फसलों की सुरक्षा के लिए प्रोडक्ट बनाने वाली कोरोमंडल इंटरनेशनल ने दिसंबर 2024 की तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफे में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 122% बढ़कर 511.77 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 230.98 करोड़ रुपये था। बिक्री में भी जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 27% बढ़कर 6,935.19 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 5,464.15 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने अपने ऑपरेशन और मैनेजमेंट में सुधार के चलते ऑपरेटिंग मार्जिन में भी बढ़त हासिल की है। कर पूर्व लाभ (PBT) 123% बढ़कर 683.12 करोड़ रुपये हो गया, जबकि प्री-डिप्रिशिएशन प्रॉफिट 104% की वृद्धि के साथ 753.87 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

अंतरिम डिविडेंड की घोषणा

इस शानदार वित्तीय प्रदर्शन के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को खुशखबरी देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो फेस वैल्यू Re.1/- वाले पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों पर 600% के बराबर है। डिविडेंड का भुगतान 19 फरवरी 2025 या उससे पहले किया जाएगा और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी 2025 तय की गई है।

कंपनी के बारे में

कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है, जो किसानों के लिए खाद, कीटनाशक और फसलों के पोषण से जुड़े उत्पाद बनाती है। पहले इसका नाम कोरोमंडल फर्टिलाइजर्स था। कंपनी के उत्पाद फसलों की अच्छी पैदावार और उनकी सुरक्षा में मदद करते हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement