facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

2022 तक लाभ में आ जाएगी कंपनी : पेटीएम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:33 AM IST

फिनटेक फर्म पेटीएम ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का घाटा 3,629 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 1.4 फीसदी ज्यादा है। डिजिटल लेनदेन में इजाफा और छोटे कारोबारियों के बीच पीओएस उपकरणों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से यह संभव हो पाया।

नोएडा की फर्म का दावा है कि  उसका नुकसान सालाना आधार पर 40 फीसदी कम हुआ। साथ ही कंपनी को लग रहा है कि इससे वह साल 2022 में लाभ में आ जाएगी। वित्त वर्ष 2019 में उसका नुकसान 4,217.20 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के पमेंट व वित्तीय सेवाओं से 1.7 करोड़ से ज्यादा मर्चेंट साझेदारों ने फायदा उठाया। कंपनी ने कहा कि कुल लेनदेन सालाना आधार पर 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, वहीं उसने पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप, साउंडबॉक्स, बिजनेस खाता, पेआउट सर्विसेज जैसी नई चीजें पेश की ताकि देश के छोटे कारोबारियोंं को मदद मिले। उसके एंड्रायड पीओएस ने 2 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की है।

कंपनी के अध्यक्ष मधुर देवड़ा ने कहा, डिजिटल वित्तीय सेवाओं के जरिए हम लाखों भारतीय को सशक्त करने की राह पर हैं, जो आत्मनिर्भर भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisement
First Published - September 5, 2020 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement