facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026, Day 1: भारत मंडपम में आज जुटेंगे देश के बड़े नेता, भविष्य की रणनीति पर करेंगे व्यापक चर्चाStock Market Today: GIFT निफ्टी में कमजोरी, एशियाई बाजार मिले-जुले; BS Manthan आज से शुरूWeather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन, 25 सत्र और 40 नेता: बिजनेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चा

Maharatna Company फिर लुटाएगी कैश! डिविडेंड और रिजल्ट की तारीख आज

Advertisement

Q4 के नतीजों के साथ ही BPCL बोर्ड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला ले सकता है।

Last Updated- April 29, 2025 | 12:32 PM IST
BPCL

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) जल्द ही अपने शेयरधारकों को एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकारी ऑयल कंपनी BPCL वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दूसरी बार कैश डिविडेंड देने की तैयारी में है। कंपनी ने 18 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए यह जानकारी दी है।

BPCL Q4 रिजल्ट्स 2025 की तारीख

कंपनी की बोर्ड बैठक मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें जनवरी से मार्च तिमाही (Q4) और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि उसकी ट्रेडिंग विंडो 1 मई 2025 तक बंद रहेगी, यानी इनसाइडर ट्रेडिंग से बचाव के लिए कंपनी के कर्मचारी फिलहाल शेयर नहीं खरीद या बेच सकते।

ये भी पढ़ें: Tata Motors देने जा रही बड़ा तोहफा! Dividend का ऐलान जल्द, ₹500 करोड़ जुटाने की बड़ी तैयारी

BPCL Dividend 2025 की तारीख

Q4 के नतीजों के साथ ही BPCL बोर्ड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला ले सकता है। इससे पहले, कंपनी ने इसी साल ₹5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। साल 2024 में BPCL ने कुल ₹10.50 और 2023 में ₹21 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

BPCL का शेयर प्राइस

मंगलवार को को बीएसई पर सुबह 12:08 बजे BPCL का शेयर करीब 1% की बढ़त के साथ ₹313.10 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 1.92% और दो हफ्तों में 5% की बढ़त दर्ज की है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक BPCL का शेयर 5% ऊपर चढ़ चुका है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement