facebookmetapixel
Advertisement
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में खौफनाक हादसा, 1600 डिग्री पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौतRBI Data: जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का करंट अकाउंट सरप्लस $7.1 अरब रहा, लेकिन सालाना घाटा बढ़ाPF का पूरा 100% पैसा कब निकाल सकते हैं? जानिए EPFO के 4 सबसे खास और जरूरी नियमरिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लीव एनकैशमेंट पर कितनी टैक्स छूट मिलेगी? जानें इसको लेकर क्या हैं नियमAI की अगली लड़ाई रोबोट्स में, दुनिया के 85% Humanoid Robots बना रहा चीनITR Filing 2026: शेयर, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी से हुई कमाई पर कैसे भरें टैक्स, जानें आसान तरीकाऔद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्सा

Black box का लक्ष्य 2 अरब डॉलर राजस्व

Advertisement

Black box ने अगले तीन से चार वर्षों में दो अरब डॉलर राजस्व का लक्ष्य रखा, अमेरिका और भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचे में वृद्धि मुख्य कारक।

Last Updated- August 07, 2024 | 10:40 PM IST
Black Box promoters will raise Rs 410 crore through preferential issue, there will be expansion in digital infrastructure ब्लैक बॉक्स के प्रमोटर प्रेफेरेंसियल इश्यू के जरिये जुटाएंगे 410 करोड़ रुपये, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में होगा विस्तार

बीएसई पर सूचीबद्ध डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी ब्लैक बॉक्स ने अगले तीन से चार सालों के दौरान दो अरब डॉलर का राजस्व लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि इस वृद्धि में सबसे अधिक योगदान अमेरिका और भारत का होगा।

वर्मा ने एक बातचीत में बताया , ‘अगले तीन से पांच साल के दौरान उत्तरी अमेरिका और भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचे में सबसे अहम इजाफा होने की उम्मीद है। उत्तरी अमेरिका में, खास तौर पर अमेरिका में डेटा केंद्र की क्षमता 5,000 मेगावॉट से अधिक होने का अनुमान है।

वर्मा ने कहा कि यह वृद्धि मुख्य रूप से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) को तेजी से अपनाने, कड़े डेटा प्रबंधन की बढ़ती मांग और बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव की जरूरत के कारण है। उन्होंन ने कहा ‘ये कारक आधुनिकतम कंप्यूटिंग की प्रगति को बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस विस्तार का केंद्र है।’

उम्मीद है कि भारत में इंटरनेट की बढ़ती पैठ, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और डिजिटल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर बढ़ते जोर के दम पर उसकी डेटा केंद्र क्षमता 3,000 मेगावॉट तक पहुंच जाएगी। वर्मा ने कहा ‘इसके अलावा आधुनिकतम कंप्यूटिंग और बेहतर डेटा प्रबंधन की दिशा में रफ्तार इस प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ये दोनों क्षेत्र डिजिटल बुनियादी ढांचे में असरदार प्रगति के लिए तैयार हैं, जो इन गतिशील कारकों और तकनीकी नवाचार की बढ़ती रफ्तार से बढ़ रहे हैं।’ अमेरिका में मंदी के डर के बारे में वर्मा ने कहा कि हालांकि अमेरिकी मंदी बाजार के हालात पर असर डाल सकती है, लेकिन यह इन चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है।

वर्मा ने कहा ‘बड़े ग्राहक हासिल करने और एक प्रमुख फॉर्च्यून 500 कंपनी के साथ साझेदारी करने जैसी हमारी हालिया कामयाबी आर्थिक अनिश्चितता का सामना करने में हमारे मजबूती और लचीलेपन की क्षमता बताती है। यह अमेरिकी बाजार में हमारी दमदार मौजूदगी और कठिन समय से निपटने की हमारी क्षमता दर्शाती है।’

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement