facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

एफएमसीजी से बियाणी की सुलह!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:44 AM IST

रिटेल दुनिया के बादशाह किशोर बियाणी अब उन बड़ी एफएमसीजी कंपनियों के साथ बैठकर चैन की बंसी बजाने को तैयार हो गए हैं, जिनके साथ पिछले कुछ अरसे से वह दो-दो हाथ करते नजर आ रहे थे।


लेकिन बियाणी में यह बदलाव तब आया है, जब नेस्ले जैसी बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी कंपनियों के मुकाबले उनके समूह के निजी ब्रांड बेहतर बिक्री आंकड़े पेश करने लगे हैं।

फ्यूचर समूह की रिटेल शृंखला फूड बाजार और पैंटालून के संस्थापक बियाणी ने हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रेकिट बेंकिसर और दूसरी रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं (एफएमसीजी) की निर्माता कंपनियों के मुकाबले में अपने कुछ उपभोक्ता उत्पाद बाजार में उतारे थे।

बियाणी का कहना है कि उनकी रिटेल में पेश किए गए उत्पाद श्रेणियों में पहले स्थान को पाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। एक किताब ‘इट हैपेंड इन इंडिया’ के लेखक और फ्यूचर समूह के संस्थापक बियाणी का कहना है, ‘हम हर श्रेणी में दूसरे पायदान पर काबिज ब्रांड बनना चाहते हैं। हम किसी राष्ट्रीय ब्रांड की जगह नहीं ले सकते।’

रिटेल के नियम-कानून बनाने वाले रिटेलर बियाणी ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों समेत आपूर्तिकर्ताओं को मार्जिन सुधारने के लिए चेतावनी दी थी।

इस महीने की शुरुआत में बियाणी ने प्रतिद्वंद्वी रिटेल कंपनियों को एकजुट होकर यूनिलीवर, ब्रिटानिया और दूसरी एफएमसीजी कंपनियों से अधिक मार्जिन हासिल करने की मुहिम छेड़ी थी।

बियाणी के फ्यूचर समूह ने पिछले कुछ समय में कैडबरी कंपनी के माल को अपने सभी रिटेल स्टोरों से हटा लिया था, क्योंकि कैडबरी दुनिया भर के रिटेलरों के मुकाबले भारत मूल के आधुनिक रिटेलरों को बढ़िया सौदे नहीं मुहैया कराती थी।

बियाणी ने खुद कई खाद्य, कॉस्मेटिक्स, कंज्यूमर डयूरेबल्स, अपैरल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पेश किए हैं, जिनकी बिक्री उन आपूर्तिकर्ताओं के मुकाबले काफी बढ़ गई है।समूह को 2012 तक अपने निजी ब्रांडों से 10,000 करोड़ रुपये बिक्री कर पाने की उम्मीद है।

बावजूद इसके बियाणी यह साफ तौर पर जानते हैं कि उनके ब्रांड किस लिए हैं और एक रिटेलर होने के नाते वे कभी आपूर्तिकर्ताओं से आगे नहीं निकल सकते।

उनका कहना है, ‘हमारा इरादा ग्राहकों को विकल्प मुहैया कराने का है और यह ग्राहक को तय करना है कि उसे क्या खरीदना है और हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करना चाहते।’

वे आगे कहते हैं, ‘एक आधुनिक रिटेलर होने के नाते मैं कहूंगा कि हमें हमारा बकाया मिलना चाहिए। हम सहयोगी बनना चाहते हैं और कई बार हमारी आवाज उनके कानों तक पहुंचनी चाहिए।’

अभी एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री से फ्यूचर स्टोरों को 15 से 40 प्रतिशत कारोबार मिलता है। अगले कुछ महीनों में समूह की योजना और एफएमसीजी उत्पादों को खासतौर पर पर्सनल केयर और खाद्य क्षेत्र में पेश करने की है।

Advertisement
First Published - December 22, 2008 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement