आदित्य बिरला नूवो ने रिटेल ब्रोकिंग कंपनी अपोलो सिंदूरी कैपिटल इंनवेस्टमेंट की 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
आदित्य बिरला समूह ने 56 फीसदी शेयर सिंदूरी के प्रवर्तकों से और 20 प्रतिशत बाजार से खुले प्रस्ताव के तहत खरीदे हैं।
बिरला नूवो ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उसके समूह के पास अधिग्रहीत कंपनी के 4.21 करोड़ 76 फीसदी शेयर हैं।
अपोलो सिंदूरी को रिटेल ब्रोकिंग में 10 साल का अनुभव है और देश में इसकी 221 स्वयं की एवं 678 फ्रेंचाइजी शाखाएं हैं। साथ ही इसके पास 75,000 से अधिक ग्राहक हैं।