facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

बेरिंग ने बढ़ाई एम्फैसिस में अपनी हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:28 PM IST

बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स ने आईटी फर्म एम्फैसिस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 12.53 फीसदी कर ली है।
मालूम हो कि पिछले हफ्ते पीई संस्थाओं ने कंपनी में 3.6 फीसदी हिस्सेदारी मेरिल लिंच से खरीद ली थी। उस समय एम्फैसिस के 76 लाख शेयरों को खरीदने के लिए इन पीई फर्मों को 129 करोड़ रुपये देने पड़े थे।
2006 में जब ईडीएस ने एम्फैसिस पर मालिकाना हक हासिल करने के लिए ओपन ऑफर की पेशकश की थी, तब बेरिंग ने कंपनी में अपनी समूची 34.73 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी। हालांकि 31 दिसंबर 2008 तक इसके पास इसकी दो सहयोगी कंपनियों बेरिंग इंडिया इंवेस्टमेंट्स और बेरिंग इंडिया प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टमेंट्स के जरिए कंपनी में 8.6 फीसदी की हिस्सेदारी थी।
बेरिंग के मुताबिक, एम्फैसिस भारत में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली और सस्ती कंपनियों में से एक है। गौरतलब है कि अब एम्फैसिस का मालिकाना हक एचपी के पास है। इस सौदे के बाद मेरिल लिंच कैपिटल मार्केट्स की एम्फैसिस में नगण्य हिस्सेदारी रह गई है।
फिलहाल एबर्डीन एसेट मैनेजर्स और एचएसबीसी च्लोबल फंड दोनों के कंपनी में क्रमश: 3.13 और 2.71 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी के संस्थापक जयतीर्थ राव की कंपनी में 1.39 फीसदी हिस्सेदारी बनी हुई है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और लॉयड जॉर्ज इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट के पास क्रमश 1.33 और 1.05 फीसदी शेयर हैं। एचपी ने ईडीएस से कंपनी के 60.83 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

Advertisement
First Published - March 10, 2009 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement