facebookmetapixel
Advertisement
खराब मौसम और कमजोर फसल के कारण इस साल महंगी होगा दशहरी आम, खास लोगों की ही पहुंच में रहेगा Explainer: क्या वसीयत बनाने से मिल जाएगी पैतृक संपत्ति? उत्तराधिकार के इन जरूरी नियमों को पहले जान लेंDelhi Power Demand: भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, दिल्ली में मई में टूटे बिजली की मांग सारे रिकॉर्डक्या होर्मुज से हटेगी नाकेबंदी? ट्रंप बोले: या तो होगी आर-पार की डील या फिर नहीं होगा कोई समझौताक्या अभी बॉन्ड खरीदने का सही समय? Axis MF को उम्मीद RBI ने सख्ती नहीं बढ़ाई तो आ सकती है तेजीITR Filing FY26: गलत फॉर्म भरा तो मिल सकता है नोटिस, जानें सही फॉर्म कैसे चुनेंSuzlon Energy Q4 Results: मुनाफा मामूली घटकर ₹1,114 करोड़ रहा, लेकिन सालाना कमाई ने तोड़े रिकॉर्डपश्चिम एशिया संकट से इंडिया इंक पर दबाव, कंपनियों का घटेगा मुनाफा!जल्दी रिफंड पाने के लिए 15 जून से पहले ITR भरने की सोच रहे हैं? एक्सपर्ट्स ने कहा: ठहरिए! यह बहुत रिस्कीम्युचुअल फंड के बदले लोन लेना कितना सही? फायदे, जोखिम और जरूरी बातें समझें

ICICI सिक्योरिटी शेयर बाजार से हटाएगा बैंक

Advertisement

बैठक की घोषणा होने तक, अप्रैल 2018 में निराशाजनक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की पेशकश के बाद मुंबई की ब्रोकरेज के शेयरों में महज 8 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

Last Updated- June 29, 2023 | 11:40 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

सार्वजनिक क्षेत्र की ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह 51 अरब रुपये के शेयर अदला-बदली सौदे के तहत अपनी ब्रोकिंग इकाई आईसीआईसी सिक्योरिटीज की सूचीबद्धता खत्म करेगा। यह सौदा अलग से सूचीबद्ध कंपनी के रूप में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के पांच वर्षों के कार्यकाल को खत्म कर दो। पिछले सप्ताह तक इसके शेयर आईपीओ के मूल्य से ऊपर उठकर 520 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

नियामकीय खुलासे में कहा गया है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के प्रत्येक 100 शेयरों के बदले आईसीआईसीआई बैंक के 67 शेयर देकर बैंक आम शेयरधारकों से इसकी 25.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। सौदे में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर रद्द कर दिए जाएंगे और आईसीआईसीआई बैंक पूरी तरह से ब्रोकरेज मालिक बन जाएगा।

शेयरों का अदला बदली का अनुपात का मतलब 628 रुपये की कीमत से है, जो आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के बुधवार के बंद भाव 613.9 रुपये से 2.3 फीसदी अधिक है। कंपनी द्वारा सूचीबद्धता खत्म करने पर विचार करने के लिए गुरुवार की बोर्ड की बैठक के बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी देने के बाद पिछले तीन दिनों में ब्रोकरेज के शेयरों में करीब 9 फीसदी की वृद्धि हुई।

बैठक की घोषणा होने तक, अप्रैल 2018 में निराशाजनक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की पेशकश के बाद मुंबई की ब्रोकरेज के शेयरों में महज 8 फीसदी की वृद्धि हुई थी। हालांकि, साल 2021 में इसके एक शेयर की कीमत 896.05 रुपये पर पहुंच गई थी, उसके बाद से इसमें तेजी से गिरावट जारी रही।

इसी अवधि के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 241 फीसदी तक चढ़ गए। यहां तक की निफ्टी वित्तीय सेवा सूचकांक में भी 90 फीसदी की छलांग लगाई। ऋणदाता ने कहा कि सौदे के परिणामस्वरूप आईसीआईसीआई बैंक की पूंजी पर्याप्तता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement