facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

बजाज-केटीएम की नई बाइक दस्तक देने को तैयार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:50 AM IST

भारत की बजाज ऑटो और ऑस्ट्रिया की कंपनी केटीएम को हाथ मिलाए अभी एक साल भी नहीं हुए हैं कि छमाही ऑटो एक्सपो 2010 के जरिये कंपनी भारतीय बाजार में उतरने के लिए कमर कस चुकी है।
केटीएम ऑस्ट्रिया की बाइक बनाने वाली कंपनी है, जो 50 सीसी से 1200 सीसी क्षमता की मोटरसाइकिल बनाती है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी बाइक बनाने वाली पुणे की कंपनी बजाज ऑटो की कंपनी में 31.72 फीसदी हिस्सेदारी है।
केटीएम इस साल नवंबर में इटली के मिलान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बाइक फेयर और इसके बाद जनवरी में नई दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने की योजना बना रही है।
बजाज ऑटो की पुणे स्थित चाकन इकाई से बाइकों का निर्माण अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। इन बाइकों के कीमत की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी कीमत प्रीमियम रेंज के मुताबिक ही होगी।
बजाज ऑटो के वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा, ‘इस समय बाइक की कीमत बता पाना संभव नहीं है। अगले साल बाइक लॉन्च करते वक्त बाइक की डिजाइन, इंजीनियरिंग और कीमत के बारे में घोषणा की जाएगी।’
अभी हीरो होंडा, यामाहा, टीवीएस मोटर्स, होंडा, सुजूकी और बजाज ऑटो की 125 सीसी क्षमता की 10 बाइक मॉडल का निर्माण हो चुका है, लेकिन 250 सीसी क्षमता के किसी बाइक का निर्माण किसी कंपनी ने शुरू नहीं किया है।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement