facebookmetapixel
Advertisement
Ubharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! Sensex ऊपरी स्तर से फिसला, Nifty 23,900 के करीब; Eicher Motors, Tata Consumer टूटेVedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेट

आखिर सुलझ ही गया ‘बजाज’ मसला

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:03 PM IST

बजाज परिवार का मसला आखिरकार सुलझ गया। शिशिर बजाज ने आज समूह की निवेश कंपनी बजाज सेवाश्रम में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी भाई राहुल बजाज के नाम कर दी।


शिशिर ने यह हिस्सेदारी बाजार के बाहर एक करार के जरिये राहुल बजाज को बेची है। इससे पहले राहुल बजाज ने अपने समूह की बजाज हिन्दुस्तान में पूरी हिस्सेदारी 29.62 प्रतिशत हस्तांतरित की थी।

मुकुंद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और राहुल बजाज गुट का समर्थन कर रहे नीरज बजाज का कहना है, ‘दोनों भाइयों ने अपनी हिस्सेदारी हस्तांतरित कर दी है।’

उनका कहना है कि डीमैट में दर्ज होने में इस हस्तांतरण को एक-आध दिन लग जाएगा। इसके अंतिम दस्तावेजों पर  कल तक दस्तखत होने की उम्मीद है।

बजाज सेवाश्रम में अपनी हिस्सेदारी बेचने के साथ शिशिर बजाज समूह की अन्य सभी निवेश कंपनियों से अलग हो गए हैं, जिनका  राहुल बजाज गुट की कंपनियों में निवेश था।

Advertisement
First Published - December 30, 2008 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement