कंज्यूमर डयूरबेल्स कंपनी, बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने बाजार की मौजूदा हालत की वजह से 5.55 लाख बकाया स्टॉक ऑप्शंस को रद्द कर दिया है।
स्टॉक ऑप्शंस सैलरी का वह हिस्सा होता है, जिसमें कर्मियों को पैसों के बजाए कंपनी के शेयर दिए जाते हैं।
इन ऑपशंस को 2007 के बजाज इलेक्ट्रिकल इम्पलॉय स्टॉक ऑप्शंस स्कीम, 2007 के तहत विभिन्न दरों पर अलग-अलग पदों पर काम करने वाले लोगों को जारी किए थे।
अब कंपनी 4.66 लाख शेयरों को स्टॉक ऑप्शंस के तहत 215.5 रुपये में चुनिंदा कर्मियों को दे रहे हैं।