कंपनियां

Audi Car Sales: ऑडी इंडिया की बिक्री की रफ्तार धुआंधार, पहली छमाही में 97 फीसदी बढ़ी

कंपनी ने कहा कि उसके पुरानी कारों या सेकंड हैंड कारों के कारोबार 'ऑडी अप्रूव्ड: प्लस’ ने 2023 की पहली छमाही में 53 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 4:57 PM IST

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी ऑडी की चालू साल की पहली छमाही में भारत में बिक्री 97 फीसदी बढ़कर 3,474 वाहन रही है। ऑडी इंडिया ने बयान में यह जानकारी दी। बीते साल यानी 2022 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कंपनी ने 1,765 वाहन बेचे थे।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, ‘आपूर्ति बाधाओं और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष की पहली छमाही में अच्छे प्रदर्शन ने दूसरी छमाही के सफल होने की आधारशिला रखी है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे ऑडी क्यू3, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक, ऑडी क्यू5, ऑडी ए4 और ऑडी ए6 मॉडल में मजबूत मांग रही है।’ कंपनी ने कहा कि उसके पुरानी कारों या सेकंड हैंड कारों के कारोबार ‘ऑडी अप्रूव्ड: प्लस’ ने 2023 की पहली छमाही में 53 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और इसका देश में और विस्तार जारी रहेगा।

First Published : July 3, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)