facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेट

ऐपल स्मार्टफोन आपूर्ति 21.5% बढ़कर 59 लाख इकाई पर पहुंचीं: आईडीसी रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार चीनी स्मार्टफोन विनिर्माताओं वनप्लस, पोको, श्याओमी और रियलमी की आपूर्ति में गिरावट आने के बीच ऐपल ने मजबूत प्रदर्शन किया।

Last Updated- August 11, 2025 | 10:37 PM IST
Apple India Sales

देश के भीतर ऐपल के स्मार्टफोन की आपूर्ति इस साल जनवरी-जून की अवधि में 21.5 प्रतिशत बढ़कर 59 लाख इकाई पर पहुंच गई जबकि आईफोन 16 सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बाजार अनुसंधान कंपनी आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की पहली छमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुल सात करोड़ इकाइयों की आपूर्ति हुई जो सालाना आधार पर 0.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल-जून तिमाही में यह वृद्धि 7.3 प्रतिशत रही। यह आंकड़े कंपनियों की तरफ से खुदरा बिक्री चैनलों को भेजे गए फोन के हैं।

रिपोर्ट के अनुसार चीनी स्मार्टफोन विनिर्माताओं वनप्लस, पोको, श्याओमी और रियलमी की आपूर्ति में गिरावट आने के बीच ऐपल ने मजबूत प्रदर्शन किया। जून तिमाही में ऐपल की आपूर्ति 19.7 प्रतिशत बढ़कर 27 लाख इकाई रही। इसके साथ ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ऐपल की हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत हो गई। पिछली तिमाही में 19 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ वीवो ने लगातार छठी बार बाजार में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कोरियाई कंपनी सैमसंग 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही। 

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 10:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement