कंपनियां

Jet Airways के तीन विमानों की बिक्री पर रोक लगाने से अपीलेट ट्रिब्यूनल का इनकार

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की तीन सदस्यीय पीठ ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ के आदेश को बरकरार रखा।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 23, 2023 | 8:55 AM IST

दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने जेट एयरवेज के सफल बोलीदाता जालान कालरॉक गठजोड़ की एक याचिका को खारिज कर दिया है। इसमें जेट एयरवेज के तीन विमानों की बिक्री पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने इन विमानों की बिक्री का आदेश दिया था। राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की तीन सदस्यीय पीठ ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ के आदेश को बरकरार रखा। इस आदेश में माल्टा स्थित कंपनी ऐस एविएशन को तीन विमानों की बिक्री करने की अनुमति दी गई थी।

एनसीएलएटी ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देने वाली अखिल भारतीय जेट एयरवेज अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की याचिका भी खारिज कर दी। एनसीएलएटी ने कहा कि विमान की बिक्री में देरी से इनका मूल्य और कम हो जाएगा, जो जेट एयरवेज के हित में नहीं होगा।

First Published : December 23, 2023 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)