कंपनियां

अनिल अग्रवाल की Vedanta कुछ ही हफ्तों में बेच सकती है 85 अरब रुपये के शेयर

Anil Agarwal Share Sale: इस साल Vedanta के शेयरों में 78% की बढ़त हुई है, जिससे कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 27, 2024 | 7:59 PM IST

भारतीय कमोडिटी टाइकून अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta लिमिटेड कुछ ही हफ्तों में शेयर बेचने पर विचार कर रही है। इस बिक्री से कंपनी को लगभग 85 अरब रुपये ($1 बिलियन) तक मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सलाहकारों की मदद से Vedanta इस शेयर बिक्री की योजना बना रही है।

इन सलाहकारों में एक्सिस बैंक की सहायक कंपनी एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप शामिल हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि कंपनी पश्चिम एशिया के फंड्स सहित संभावित निवेशकों से रुझान का पता लगा रही है।

इस साल Vedanta के शेयरों में 78% की बढ़त हुई है, जिससे कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, Vedanta शेयरधारकों की मंजूरी के बाद, एक खास तरह की शेयर बिक्री (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) के जरिए ये रकम जुटा सकती है। कंपनी भारतीय शेयर बाजार में तेजी का फायदा उठाने के लिए जल्द ही इस डील को लॉन्च करने पर विचार कर रही है, हालांकि समयसीमा में बदलाव हो सकता है। पिछले सात महीनों में BSE सेंसेक्स लगभग 20% चढ़ चुका है।

संभावित फंड रेजिंग का विवरण बदल सकता है और इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि Vedanta आगे बढ़ेगी या नहीं।

अभी तक एक्सिस बैंक और Vedanta ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है। सिटीग्रुप ने भी कॉमेंट करने से इनकार कर दिया है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

First Published : May 27, 2024 | 7:57 PM IST