facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

छंटनी के बीच यह कंपनी करने जा रही है हायरिंग, 400 कर्मचारियों को करेगी नियुक्त

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 2:18 PM IST
IT Stocks to buy

ग्लोबल लेवल पर छंटनी के दौर के बीच एक रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी 400 लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। कंपनी उस समय हायरिंग करने की योजना बना रही है जब बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है।

रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया (Colliers India) ने इस साल लगभग 400 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना बनाई है।

कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वह नई सेवाएं जोड़ने और अपनी वृद्धि की रणनीति के तहत और दूसरी श्रेणी के शहरों में प्रवेश की तैयारी कर रही है।

फिलहाल भारत में कोलियर्स इंडिया के 3,000 कर्मचारी हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में कोलियर्स के रियल एस्टेट सेवा- वैश्विक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) क्रिस मैकलेरनन और सीईओ-एशिया प्रशांत जॉन केनी की अगुवाई में वैश्विक नेतृत्व ने भारत का दौरा किया था।

कोलियर्स इंडिया ने कहा कि यह उनके भारत की वृद्धि की कहानी और संभावनाओं में भरोसे को दर्शाता है।

कोलियर्स इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सांके प्रसाद ने कहा, ‘‘हम इस साल 350-400 लोगों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं। कोलियर्स इंडिया ने 2022 में 1,000 से अधिक कर्मचारियों को काम पर रखा है। हमारी 2023 में अपनी टीम को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है।’’

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement