नये उद्यमियों की मदद के लिए अनुदान देगा एमेजॉन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:44 PM IST

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों के इच्छुक उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए एक विशेष अनुदान शुरू किया है ताकि वे उसके डिलिवरी सर्विस पार्टनर कार्यक्रम से जुड़ सकें। इस कार्यक्रम के तहत एमेजॉन इच्छुक उद्यमियों की व्यवसाय शुरू करने में सहायता करेगा और अपनी डिलिवरी तकनीक बताने के साथ प्रशिक्षण भी देगा।
इसके साथ ही यह पेरोल प्रबंधन, बीमा, बहाली आदि सौदों की भी पेशकश करेगा। कुल​ मिलाकर अपने विभिन्न अनुदान कार्यक्रमों से एमेजॉन ने विश्वभर के करीब सौ उद्यमियों के लिए 70 लाख डॉलर का वादा किया है। विशेष विविधता अनुदान के तहत कंपनी का लक्ष्य महिलाओं, दिव्यांगों और लेस्बियन, गे, बाइसेक्चुअल, ट्रांसजेंडर (एलजीबीटीक्यूआईए) समुदाय के इच्छुक उम्मीदवारों को सक्षम बनाना है।  जिनके पास पहले से कोई लॉजिस्टिक्स का अनुभव नहीं है वे भी इस अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

First Published : August 10, 2022 | 11:01 AM IST