facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

रिलायंस रिटेल में हिस्सा खरीदेगी एमेजॉन!

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:20 AM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी खुदरा कारोबार इकाई में अमेरिका की कंपनी एमेजॉन को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक सूत्र के हवाले से गुरुवार को यह खबर दी। सूत्र के अनुसार अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह अपनी खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवीएल) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए एमेजॉन से बातचीत कर रहा है। सूत्र के अनुसार दोनों कंपनियों में 20 अरब डॉलर में यह सौदा हो सकता है। खबर के अनुसार दोनों कंपनियों में इस सौदे को लेकर चर्चा हुई है और एमेजॉन ने रिलायंस रिटेल में निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। रिलायंस और एमेजॉन दोनों ने सौदे की खबर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। यह भारत में यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा हो सकता है।
रिलायंस ने ई-मेल से भेजे जवाब में कहा,’कंपनी बाजार या मीडिया में लग रहे कयासों पर टिप्पणी नहीं करती है। हम इस सौदे की न पुष्टि कर रहे हैं और न ही इनकार।’ कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भी ऐसी ही प्रतिक्रिया भेजी। हाल में ही रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर समूह का अधिग्रहण किया है। फ्चूयर में एमेजॉन ने भी निवेश किया था। बुधवार को आरआईएल ने सिल्वर लेक को रिलायंंस रिटेल में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। 

Advertisement
First Published - September 10, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement