facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

आदित्य बिड़ला नूवो जुटाएगी 15 अरब रु.

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:15 AM IST

आदित्य बिड़ला समूह की वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनियों के समूह आदित्य बिड़ला नूवो की जल्द ही 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के जीवन बीमा कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा। पैसा जुटाने के लिए कंपनी कई विकल्पों पर विचार कर रही है लेकिन अभी तक किसी भी विकल्प पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।
इस मामले से जुड़े एक बैंकर का कहना है कि बाजार की हालत सुधर रही है, इसलिए राइट्स इश्यू भी आ सकते हैं। इसके अलावा तरजीही शेयरों और प्रवर्तक गारंटी वाले पूर्ण परिवर्तनीय चालान भी कंपनी के एजेंडे में है।
कंपनी प्रवर्तकों के वारंटों से भी 4,000 करोड़ रुपये उगाहने की सोच रही है। अप्रैल 2008 में कंपनी ने 2,007.45 रुपये के कन्वर्जन मूल्य पर कंपनी के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को 2.5 करोड़ वारंट जारी किए थे। ये वारंट इस साल सितंबर में परिपक्व होने हैं। 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर बुधवार को 528.10 रुपये पर बंद हुआ। कर्न्वजन मूल्य के लिहाज से यह कीमत 74 फीसदी कम है। इसलिए कंपनी इस विकल्प का इस्तेमाल तो नहीं ही करेगी। आदित्य बिड़ला नूवो के मुख्य वित्त अधिकारी सुशील अग्रवाल कहते हैं, ‘पैसे जुटाने के लिए अभी तक हमने किसी विकल्प को तय नहीं किया है। इस मामले में फैसला लेने में दो या तीन हफ्तों का वक्त लग सकता है।’
31 मार्च 2009 तो समाप्त हुई चौथी तिमाही में कंपनी को बीमा, रिटेल और बीपीओ कारोबार में 141 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। अगर पूरे साल की बात करें तो वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान कंपनी को कुल 430.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि एक साल पहले कंपनी को 150.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी की योजना जीवन बीमा कारोबार पर ध्यान लगाने की है और 2010-11 तक कंपनी के कुल राजस्व में बीमा की हिस्सेदारी 50 फीसदी होने की उम्मीद है।
रकम जुटाने के लिए विकल्प की तलाश
बाजार सुधरने से राइट इश्यू की बढ़ी संभावनाएं
जुटाई रकम का इस्तेमाल होगा बीमा कारोबार के विस्तार में
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को हुआ है घाटा

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement