facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

अदाणी की रक्षा इकाई ने पीएलआर सिस्टम्स में हिस्सा खरीदा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:15 AM IST

अदाणी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी सहायक इकाई अदाणी लैंड डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नोलॉजीज ने रक्षा उपकरण निर्माता पीएलआर सिस्टम्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। बीएसई को भेजे एक बयान में कंपनी ने कहा है कि उसकी सहायक  इकाई ने पीएलआर सिस्टम्स में फोरएसेज सिस्टम्स से 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने कहा है कि यह सौदा पीएलआर सिस्टम्स के एक मौजूदा शेयरधारक के साथ नकदी लेनदेन के माध्यम से किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘पीएलआर में बड़ी हिस्सेदारी के अधिग्रहण से अदाणी और आईडब्ल्यूआई (पीएलआर में मौजूदा शेयरधारक) स्वेदश निर्मित रक्षा उपकरण 12 लाख सैन्य कर्मियों और समान संख्या में अद्र्घसैन्य बलों और राज्य पुलिस बलों को मुहैया कराने में सक्षम होगी। इससे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल की दिशा में भी मदद मिलेगी।’

वर्ष 2013 में स्थापित पीएलआर सिस्टम्स भारत और अन्य देशों में सशस्त्र बलों को स्वेदश निर्मित रक्षा उपकरणों की आपूर्ति एवं निर्माण में लगी हुई है। कंपनी के आकार के बारे में बयान में कहा गया है कि पीएलआर सिस्टम्स के पास 13 करोड़ रुपये की अधिकृत शेयर पूंजी और 12.04 करोड़ रुपये की चुकता शेयर पूंजी है।

वित्त वर्ष 2020 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा, ‘हम रक्षा एवं एरोस्पेस क्षेत्र को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के तौर पर देखते हैं और हमने भारत को विश्वस्तरीय रक्षा एवं एरोस्पेस निर्माण के लिए एक प्रमुख केंद्र में तब्दील करने की योजना बनाई है।’

Advertisement
First Published - September 12, 2020 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement