facebookmetapixel
Advertisement
सुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाOpening Bell: सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 24,250 के नीचे; IT और Oil & Gas शेयरों ने बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाब

अदाणी, एलऐंडटी की कोविड राहत में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:01 AM IST

अदाणी समूह और एलऐंडटी ने देश भर में कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच अपने कोविड-राहत अभियान को रफ्तार दी है। अदाणी समूह ने कहा कि उसने 51 क्रायोजेनिक टैंकों की खरीदारी की है जिनके जरिये देश भर में 840 टन तरल ऑक्सीजन की ढुलाई हो सकेगी।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत में कोविड की दूसरी लहर आते ही अदणी समूह ने मेडिकल ऑक्सीजन और परिवहनयोग्य क्रायोजेनिक कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए अपने विदेशी संपर्क एवं संसाधनों का दोहन करना शुरू कर दिया था।’
प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने सऊदी अरब, थाइलैंड, सिंगापुर, ताइवान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अग्रणी विनिर्माताओं से 51 क्रायोजेनिक टैंक खरीदकर उन्हें भारत के लिए रवाना कर दिया।’
दूसरी ओर, एलऐंडटी ने कहा कि उसने दक्षिण गुजरात में चिकित्सा उपकरणों की कमी को तत्काल दूर करने के उद्देश्य से 24 वेंटिलेटरों की खरीदारी कर उनकी आपूर्ति की है।

कामधेनु समूह ने बनाया कारोबारी लक्ष्य
इमारतों के निर्माण में उपयोग होने वाला सामान बनाने वाले कामधेनु समूह ने अपने रंग रोगन कारोबार से अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य रखा है। नई आवासीय परियोजनाओं के साथ उत्पाद की बढ़ती मांग के बीच समूह ने यह लक्ष्य रखा है। कामधेनु समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी अपने पेंट कारोबार को अलग इकाई बनाने की प्रक्रिया में है। कंपनी के आंकड़े के अनुसार कामधेनु की पेंट कारोबार से आय वित्त वर्ष 2019-20 में 226 करोड़ रुपये रही। उन्होंने कहा, कामधेनु पेंट्स कामधेनु समूह की इकाई है। भाषा

Advertisement
First Published - May 9, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement