facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के नीचे; टैरिफ के डर से Pharma Index 1% टूटाअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथ

Adani ने रेलवे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज की कंपनी अदाणी डिजिटल लैब्स प्रा. लि. ने 3.56 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीद ली है

Last Updated- July 08, 2023 | 6:05 PM IST
Gautam Adani

अदाणी समूह (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) ने रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़ी कंपनी स्टार्ट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (SEPL) की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। SEPL रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन (Trainman) की संचालक कंपनी है।

SEPL ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अदाणी एंटरप्राइजेज ने पिछले महीने SEPL की समूची हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता करने की घोषणा की थी।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, “कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अदाणी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने 3.56 करोड़ रुपये में 29.81 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।”

हालांकि अदाणी एंटरप्राइजेज ने पिछले महीने SEPL का जिक्र ‘ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग और सूचना प्लेटफॉर्म’ के रूप में किया था लेकिन शनिवार को उसने इसे ‘ई-कॉमर्स और वेबसाइट विकास’ से संबंधित कंपनी बताया।

अदाणी समूह के रेल टिकट कारोबार से जुड़ने की घोषणा पर पिछले महीने कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि अदाणी के ट्रेनमैन प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करने से अंततः भारतीय रेलवे की टिकटिंग इकाई IRCTC के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो सकता है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि भारतीय रेलवे में रोजाना करीब 14.5 लाख आरक्षित टिकट बुक किए जाते हैं। इनमें से लगभग 81 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन होती है और IRCTC के जरिए ही बुक किए जाते हैं। इस स्थिति में IRCTC और ट्रेनमैन जैसे उसके एजेंटों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। IRCTC की टिकटिंग साझेदार ट्रेनमैन की कुल आरक्षित टिकटों में 0.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 6:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement