facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछाल

ACC Cement Q3 Results: शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में चार गुना होकर 537.67 करोड़ रुपये पर

Advertisement

कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में इसका श्रेय बढ़ी उत्पादन क्षमता और भट्टी ईंधन लागत में कमी को दिया।

Last Updated- January 25, 2024 | 5:00 PM IST
Cement sector companies q3 results
Representative Image

सीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में चार गुना से ज्यादा होकर 537.67 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में इसका श्रेय बढ़ी उत्पादन क्षमता और भट्टी ईंधन लागत में कमी को दिया। कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 113.19 करोड़ रुपये रहा था। अदाणी समूह की कंपनी एसीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी परिचालन आय 8.31 प्रतिशत बढ़कर 4,914.36 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,536.97 करोड़ रुपये थी।

एसीसी ने कहा, “कंपनी का परिचालन कर पूर्व लाभ या एबिटा (अन्य आमदनी को हटाकर) समीक्षाधीन तिमाही में 139 प्रतिशत बढ़ा। एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 18.4 प्रतिशत हो गया।”

यह भी पढ़ें: बजाज ऑटो, TVS का शुद्ध लाभ बढ़ा

कंपनी ने कहा कि ईंधन मिश्रण के अनुकूलन और वैकल्पिक ईंधन की अधिक खपत के कारण इसकी भट्ठी ईंधन लागत 28 प्रतिशत कम हो गई। दिसंबर, 2023 तिमाही में एसीसी लिमिटेड का कुल खर्च 1.61 प्रतिशत कम होकर 4,278.78 करोड़ रुपये रहा। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,349.23 करोड़ रुपये था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में, सीमेंट और क्लिंकर से एसीसी की बिक्री मात्रा 17.1 प्रतिशत बढ़कर 89 लाख टन हो गई।

सीमेंट कारोबार से एसीसी की आमदनी दिसंबर तिमाही में 9.76 प्रतिशत बढ़कर 4,646.04 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,232.64 करोड़ रुपये थी। एसीसी की दिसंबर तिमाही में कुल आमदनी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 5,000.51 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement