facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

मिंत्रा के साथ 70 ब्रांडों ने भागीदारी की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:06 AM IST

ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा ने कहा है कि ग्राहकों को अनुकूल फैशन एवं लाइफस्टाइल अपनाने में सक्षम बनाने के लिए उसकी पहल ‘मिंत्रा फॉर अर्थ’ स्टोर ब्रांडों और उपभोक्ताओं दोनों को आकर्षित कर रही है।
पिछले 6 महीने में करीब 70 प्रख्यात फैशन एवं लाइफ स्टाइल ब्रांडों ने ग्राहकों को 5,500 से ज्यादा स्टाइल पेश करने के लिए वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली मिंत्रा के साथ भागीदारी की है।
मिंत्रा के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी अयप्पन राजागोपाल ने कहा, ‘पर्यावरण अनुकूल प्रणालियां और उत्पाद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं।’
‘मिंत्रा फॉर अर्थ’ स्टोर के लिए करीब 62 प्रतिशत ग्राहक महिलाएं हैं और मेट्रो शहरों का स्टोर की कुल आवक में करीब 40 प्रतिशत का योगदान है। सभी उम्र वर्ग के लोग अपनी फैशन पसंद को लेकर सजग दिख रहे हैं। हालांकि 21 से 35 वर्ष के उम्र वर्ग का ‘मिंत्रा फॉर अर्थ’ स्टोर की वृद्घि में सर्वाधिक योगदान है।
राजागोपाल ने कहा, ‘विशेष रूप से तैयार यह स्टोर फैशन उद्योग के प्रयासों की पहचान करता है और इसका मकसद कारीगरों और संबद्घ एनजीओ के आय अवसरों को मजबूत बनाना है। अपनी शुरुआत के बाद से ही ‘मिंत्रा फॉर अर्थ’ स्टोर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हम इस स्टोर में ब्रांडों की संख्या बढ़ाकर आगामी तिमाही तक दोगुनी करने की दिशा में काम कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - June 2, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement