facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

एम्बेसी और इवैन्होई का 40 करोड़ डॉलर का निवेश फंड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:35 AM IST

रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी गु्रप और इवैन्होई कैम्ब्रिज (कनाडा की संस्थागत फंड प्रबंधक कैसे डी डिपो ऐत प्लेसमेंट डु क्यूबेक-सीडीपीक्यू की सहायक इकाई) ने ऑफिस बिजनेस पार्कों पर केंद्रित 50 करोड़ का निवेश फंड पेश करने के लिए भागीदारी की है।
एम्बेसी समूह सभी रियल एस्टेट निर्माण, परियोजना प्रबंधन, लीजिंग, और परिचालन को देखेगा, जबकि इवैन्होई निवेश में अपनी दक्षता का लाभ मुहैया कराएगा।
कनाडाई भागीदार और एम्बेसी बेंगलूरु और चेन्नई जैसे दक्षिण भारतीय बाजारों पर शुरुआती फोकस के साथ 80:20 अनुपात में निवेश करेंगी।
एम्बेसी गु्रप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जीतू विरवानी ने कहा, ‘एम्बेसी-इवैन्होई वाणिज्यिक कार्यालय प्लेटफॉर्म के जरिये, हम भारत में अत्याधुनिक बिजनेस पार्क विकसित करना चाहते हैं। हमारा मकसद को-लिविंग और को-वर्किंग, महंगे ऑफिस स्पेस, और इजी-टु-एक्सेस सुविधाओं जैसी अवधारणाओं के समेकन के जरिये एक विशिष्ट एवं संपूर्ण कार्य क्षेत्र तंत्र की पेशकश करना है।’
यह प्लेटफॉर्म नई पीढ़ी के कर्मियों को अनुकूल कार्य स्थल मुहैया कराने और सभी प्रमुख शहरी केंद्रों में सतत समुदायों के निर्माण की पसंद को ध्यान में रखकर आंशिक रूप से विकसित बिजनेस पार्क के अवसरों में निवेश करेगा।
प्लेटफॉर्म के लिए आरंभिक परिसंपत्ति बेंगलूरु में 60 एकड़ वाले एम्बेसी ईस्ट बिजनेस पार्क का पहला चरण होगा। पहला चरण 13 लाख वर्ग फुट के कुल लीज योग्य एरिया के साथ 9 एकड़ के भूखंड पर विकसित किया जाएगा और इसमें को-लिविंग, एसेंशियल रिटेल, और अन्य सुविधाएं होंगी। परियोजना का पहला चरण 2024 के शुरू तक सौंपे जाने के लिए तैयार हो जाने की संभावना है।
इवैन्होई कैम्ब्रिज में यूरोप और एशिया प्रशांत मामलों के प्रमुंख करीम हाबरा ने कहा, ‘पिछले कुछ दशकों के दौरान, कई वैश्विक कंपनियों ने विश्वस्तरीय प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए भारत को एक प्रमुख वैश्विक नवाचार हब के तौर पर चिह्नित किया है। हमारा मानना है कि यह रुझान में तेजी आएगी और इसलिए मिक्स्ड-यूज कैम्पस परिवेश में ‘क्लास ए’ कार्यालयों के लिए दीर्घावधि मांग को मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - March 2, 2021 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement