facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

इस साल 4 लाख नौकरियां जाएंगी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:25 PM IST

घरेलू उत्पादों के कुल निर्यात में 20 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले इंजीनियरी उत्पाद क्षेत्र में मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक 4 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी।
इसके साथ ही निर्यातकों का दावा है कि इस क्षेत्र का निर्यात वित्त वर्ष 2008-09 में घटकर महज आधा रह जाएगा। इसकी वजह विदेशों में इंजीनियरी उत्पादों की मांग में हुई कमी है।
इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के कार्यकारी निदेशक आर मैत्रा ने बताया, ”सर्वेक्षण और उद्योग से मिले संकेत के मुताबिक, मार्च 2009 के अंत तक इंजीनियरी उत्पाद क्षेत्र में करीब 4 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी। यही नहीं अगले वित्त वर्ष में भी नौकरियों का खत्म होना जारी रहेगा। बहुत जल्द जानकारी मिल जाएगी कि आगे की परिस्थतियां कैसी रहने वाली हैं।”
परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकडों के मुताबिक, 13 हजार से ज्यादा इंजीनियरिंग कंपनियों में लगभग 40 लाख लोग कार्यरत हैं। इनमें से 50 फीसदी लघु और मध्यम आकार की कंपनियां हैं।
निर्यात के लिहाज से यह क्षेत्र 20 फीसदी का योगदान देता है। इस नजरिये से यह देश का सबसे बड़ा क्षेत्र ठहरता है। अब तक समझा जा रहा था कि आर्थिक मंदी के असर से विदेशों में यह क्षेत्र सबसे कम प्रभावित हुआ है।
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के मुताबिक, 2008-09 के दौरान निर्यात संबंधित उद्योगों में करीब 1 करोड़ नौकरियां खत्म होंगी। सर्वेक्षण से पता चलता है कि इन्हीं 30 कंपनियों में केवल अगस्त से जनवरी तक 1,900 लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - March 9, 2009 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement