facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Veg-Non veg Thali Price: नवंबर में खाना हुआ सस्ता, पिछले साल से 13% घटे मांसाहारी और शाकाहारी थाली के दाम

Advertisement

क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में सालाना आधार पर दोनों थालियों की कीमतों में आई 13 फीसदी गिरावट। हालांकि मासिक आधार पर शाकाहारी थाली थोड़ी महंगी हुई

Last Updated- December 08, 2025 | 5:49 PM IST
Veg non veg Thali

Veg-Non veg Thali Price: सालाना आधार पर लगातार दूसरे महीने थाली की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर महीने में शाकाहारी (veg) और मांसाहारी (non veg) दोनों थाली के दाम सालाना आधार पर घट गए हैं। हालांकि शाकाहारी थाली मासिक आधार पर महंगी हुई, लेकिन मांसाहारी थाली मासिक आधार पर भी सस्ती हुई है। शाकाहारी थाली की लागत रोटी, चावल, दाल, दही, सलाद के साथ प्याज, आलू, टमाटर से तय होती है। मांसाहारी थाली में शाकाहारी थाली की भी काफी सामग्री होती है, लेकिन दाल की जगह चिकन (ब्रॉयलर) होता है। घर में पकाई जाने वाली इन थालियों का औसत मूल्य उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इस थाली में मौजूद व्यंजनों को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के दाम के अनुरूप होता है।

नवंबर में कितनी और क्यों सस्ती हुई शाकाहारी थाली?

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ‘रोटी राइस रेट‘ नाम से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल नवंबर में शाकाहारी थाली की औसत कीमत 32.7 रुपये थी, जो इस साल नवंबर में घटकर 28.4 रुपये रह गई। इस तरह सालाना आधार पर नवंबर में यह थाली 13 फीसदी सस्ती हुई है। हालांकि मासिक आधार पर इसकी कीमतों में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। अक्टूबर की तुलना में इसके दाम 27.8 रुपये से बढ़कर नवंबर में 28.4 रुपये हो गए। क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार सालाना आधार पर शाकाहारी थाली सस्ती होने की वजह सब्जियां और दालें सस्ती होना है।

Also Read: जियो का IPO आते ही बढ़ेंगे मोबाइल बिल? ब्रोकरेज की रिपोर्ट में मिले संकेत

क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पूषन शर्मा ने कहा कि नवंबर में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 13 फीसदी की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण सब्जियों और दालों की कीमतों में गिरावट थी। बाजार में आवक बढ़ने से टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 17 फीसदी, आलू की कीमतों में 29 फीसदी और प्याज की कीमतों में 53 फीसदी कमी दर्ज की गई। स्टॉक बढ़ने से दालों के दाम भी 17 फीसदी कम रहे। हालांकि त्योहारों के कारण मांग बढ़ने से खाद्य तेलों के भाव 6 फीसदी बढ़ गए। रसोई गैस भी इतनी ही महंगी हो गई। ऐसे में खाद्य तेल और रसोई गैस के बढ़े हुए दामों ने शाकाहारी थाली और सस्ती नहीं होने दी।

मांसाहारी थाली के दाम कितने और क्यों घटे?

क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल अक्टूबर में मांसाहारी थाली की कीमत 54.4 रुपये रही, जो नवंबर में घटकर 53.8 रुपये रह गई। सालाना आधार पर इस थाली की कीमत पिछले नवंबर की कीमत 61.5 रुपये से घटकर 53.8 रुपये रह गई। इस तरह सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की कीमतों में 13 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

Also Read: India’s rent law 2025: किरायेदार Vs मकान मालिक: नए रूल्स में किसका फायदा?

शर्मा ने कहा कि इस साल मांसाहारी थाली सस्ती होने की वजह इस थाली के सबसे बड़े घटक ब्रॉयलर (50 फीसदी हिस्सा) के दाम सालाना आधार पर 12 फीसदी घटना है। मासिक आधार पर भी यह थाली एक फीसदी सस्ती हुई है। प्याज व टमाटर के दाम भी घटने से मांसाहारी थाली सस्ती होने को बल मिला।

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement