facebookmetapixel
Advertisement
मुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेतNifty IT Crash: एक्सेंचर के झटके से बाजार में हाहाकार, निफ्टी IT इंडेक्स 2023 के बाद सबसे निचले स्तर परReliance AGM 2026: देश का सबसे बड़ा 4 अरब डॉलर का IPO लाएगी JIO, SEBI के पास ड्राफ्ट जमाShare Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली से मचा हड़कंप, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

विदेशी बाजार के उलट भारतीय चाय में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:44 AM IST

वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिकांश सेक्टर का रुख अपने सहयोगियों की गतिविधियों पर निर्भर करता है, लेकिन भारतीय चाय उद्योग इसका अपवाद बनता दिख रहा है।


पूरी दुनिया में चाय की कीमतों में कमी हो रही है पर भारतीय चाय में तेजी लगातार तेजी हो रही है। ऐसा चाय की घरेलू मांग में जोरदार बढ़ोतरी के चलते हो रहा है। मालमू हो कि चाय उत्पादन में भारत के प्रतिद्वंद्वी रहे श्रीलंका और कई अफ्रीकी देशों में चाय की कीमतें लगातार नीचे की ओर जा रही हैं।

भारतीय चाय उद्योग के अध्यक्ष आदित्य खेतान के मुताबिक, सितंबर महीने में चाय ने 101.83 रुपये प्रति किलो के स्तर को छू लिया जो पिछले साल की समान अवधि में 67.48 रुपये प्रति किलो पर थी। खेतान ने कहा कि हालांकि अभी चाय अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे उतर आया है।

लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें एक बार फिर तेजी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि चाय की खपत में होने वाली यह बढ़ोतरी घरेलू मांग के चलते होगी। खेतान ने कहा कि खराब मौसम के चलते इस बार चाय का उत्पादन पिछले साल से कम रहने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि असम के ऊपरी इलाकों में पहले ही चाय का उत्पादन गिर चुका है। खेतान ने यह भी कहा कि रूस और पाकिस्तान जैसे चाय आयातक देशों की आर्थिक स्थिति खराब होने और कच्चे तेल की कीमतों में हुई गिरावट का भारतीय चाय की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह इसलिए कि घरेलू मांग में ही ज्यादा वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि देश में चाय की सालना मांग 3 फीसदी की दर से बढ़ रही है। अप्रैल से जून के बीच उत्तर भारतीय चाय की कीमत पिछले साल के 75.27 रुपये प्रति किलो की तुलना में 95.21 रुपये प्रति किलो तक चली गई थी।

Advertisement
First Published - October 27, 2008 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement