facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनी

दिल्ली में प्याज के बाद टमाटर ‘लाल’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:43 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मंडियों में प्याज के बाद अब टमाटर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने हुई जबरदस्त बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया।


इससे नदी के तट पर बोयी गई टमाटर की फसल डूब जाने से इसके उत्पादन में काफी गिरावट आई है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि आम आदमी की थाली से टमाटर गायब हो जाएगा। मांग और आपूर्ति के बीच काफी अंतर होने से दिल्ली में सब्जियों की कीमतें 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

हालत इतनी बुरी है कि रिहायशी इलाकों में खुदरा व्यापारी ग्राहकों से टमाटर के बदले 60 रुपये प्रति किलो तक वसूल रहे हैं। राजधानी में मौजूदा समय में 250 टन की सामान्य मांग है पर इस समय महज 100 टन टमाटर की आवक सुनिश्चित हो पाई है।

अधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से कम आपूर्ति और निचले इलाकों में भारी बारिश की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष ब्रह्म यादव ने बताया कि रतलाम और दिल्ली में यमुना नदी के तट से आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

इसकी वजह से कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है वैसे आगामी पांच दिन में स्थिति में सुधार की उम्मीद है। उम्मीद है कि राजस्थान और करनाल से नई फसल की आवक जल्द होगी जिससे उत्पाद की कीमतें स्थिर होंगी।

Advertisement
First Published - October 10, 2008 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement