facebookmetapixel
Advertisement
अदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेत

धमाके ने लगाई कच्चे तेल में ‘आग’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:00 AM IST

पिछले तीन हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में पहले दिन तेजी देखी गई। कुवैत में एक औद्योगिक पार्क के पास हुए धमाके की वजह से तेल की आपूर्ति में आई बाधा को इसकी वजह बताया जा रहा है।


गौरतलब है कि  कुवैत, तेल उत्पादक देशों के संगठन, ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा सदस्य है। कुवैत टीवी के मुताबिक यह धमाका मीना अब्दुल्ला पार्क में केमिकल साइट पर हुआ। जुलाई अनुबंध के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 95 सेंट तक का इजाफा हुआ है।

न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमतें 0.8 फीसदी बढ़कर 123.25 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं दूसरी ओर लंदन में कच्चे तेल की कीमतें 122.97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। वहीं ओपेक के अध्यक्ष चकीब खलील का कहना है कि तेल की कीमतें डॉलर के कमजोर होने से बढ़ रही हैं।

खलील जो कि अल्जीरिया के तेल मंत्री भी हैं, उनका कहना है कि तेल की कीमतें डॉलर की स्थिति पर निर्भर करेंगी। उन्होंने बताया कि यह धारणा गलत है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी, हालांकि उनका यह भी मानना है कि तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के भी कोई आसार नहीं हैं। उनके मुताबिक तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही बनी रहेंगी।

उनके अनुसार तेल की कीमतें तभी नीचे का रुख करेंगी जब डॉलर में मजबूती आएगी। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में 22 मई को कच्चे तेल की कीमतों ने 135 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर को छू लिया था। दरअसल एशियाई देशों में तेल की मजबूत मांग तेल की कीमतों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है तो दूसरी ओर डॉलर के कमजोर होने से निवेशक तेल में निवेश करने को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।

खलील का मानना है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बीच डॉलर को मजबूती देने के लिए शायद सहमति बनी है जिसके चलते यूरो के मुकाबले रेकॉर्ड गिरावट के बाद डॉलर में 4 फीसदी की मजबूती आई है। उनका मानना है कि इस साल तेल की मांग में कमी आएगी और जिसकी वजह से ओपेक पर दवाब थोड़ा कम होगा।

Advertisement
First Published - June 6, 2008 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement