facebookmetapixel
Advertisement
मुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेतNifty IT Crash: एक्सेंचर के झटके से बाजार में हाहाकार, निफ्टी IT इंडेक्स 2023 के बाद सबसे निचले स्तर परReliance AGM 2026: देश का सबसे बड़ा 4 अरब डॉलर का IPO लाएगी JIO, SEBI के पास ड्राफ्ट जमाShare Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली से मचा हड़कंप, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

गायब हुआ मिर्च की कीमतों से तीखापन

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:44 AM IST

उत्तर भारतीय निर्यातकों की ओर से सुस्त खरीदारी और निर्यात में कमी के चलते गुंटूर मंडी के सरकारी काउंटर पर मिर्च की कीमतों में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई।


मंडी में फिलहाल 30 हजार बोरियों की रोज आवक हो रही है। हालांकि किसानों को उम्मीद है कि  दिवाली के बाद उन्हें मिर्च की अच्छी कीमत मिल सकेगी।

अभी गैर-कोल्ड स्टोरज वाली सामान्य मिर्च की कीमत जहां 3,400 से 5,700 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है, वहीं कोल्ड स्टोरेज वाली बेहतरीन मिर्च 5,900 से 7,400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रही है।

टालू मिर्च के भाव 800 से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि खाड़ी देशों से बढ़ती मांग के चलते तमिलनाडु के कारोबारियों ने मिर्च की जोरदारी खरीदारी की।

दूसरी किस्मों में, बड़ीगी मिर्च की कीमत 7,000 से 7,400 रुपये, तेजा 7,000 से 7,300 और नंबर-5 की कीमत 6,000 से 6,400 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रही है। वैसे 275 नंबर की कीमत 6,000 से 6,300 रुपये और 334 नंबर की 5,800 से 6,000 रुपये के आसपास चल रही है।

कारोबारियों ने बताया कि 25 से 35 लाख मिर्च की बोरियां कोल्ड स्टोरज में पड़ी हैं। किसानों और कारोबारियों का कहना है कि मंडियों में मिर्च लाने की उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है।

Advertisement
First Published - October 27, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement