facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे फ्री में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनीमहिला श्रम शक्ति में उछाल: असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई के पार, ई-श्रम पोर्टल पर रिकॉर्ड पंजीकरणबैंकिंग और BFSI सेक्टर में डीपफेक की एंट्री! कैसे वीडियो KYC को चकमा देकर ठग कर रहे करोड़ों की धोखाधड़ीSBI FCNR-B Scheme: SBI का NRI ग्राहकों को बड़ा तोहफा, विदेशी जमा पर मिलेगा 9 गुना तक लोन

सुरक्षा मानकों से समझौता!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:45 AM IST

दिल्ली में पटाखा बेचने के लिए दुकान खोलने के वास्ते करीब 15 दिन पहले प्रशासन से लाइसेंस लेना होता है।


पटाखा चूंकि विस्फोटक होता है इसलिए इसकी बिक्री के वक्त दुकानदारों को प्रशासन द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन करना होता है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही का यह आलम है कि बाजार में बहुत ढूंढने पर भी कहीं कोई दुकानदार इन मानकों का पालन करते नहीं दिखा।

उल्लेखनीय है कि पटाखे की बिक्री को लेकर दिल्ली पुलिस और सर्वोच्च न्यायालय ने कई शर्तें तय की हैं। इस बाबत कन्फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स के महासचिव देवराज बवेजा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर आम कारोबारियों ने दिल्ली सरकार से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पटाखे की दुकानों को लाइसेंस न देने की गुजारिश की थी।

कारोबारियों ने कहा था कि पटाखे की दुकान खोलने का लाइसेंस वहीं मिले जहां का इलाका खुला हो ताकि हादसा होने पर इस पर आसानी से काबू पाया जा सके और जान-माल का नुकसान भी काफी कम हो। बवेजा ने बताया कि वर्ष 1993 में सर्वोच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी थी कि पटाखे की एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच का फासला कम से कम 15 मीटर की हो।

न्यायालय ने कहा था कि जो व्यापारी सुरक्षा मानकों को पूरा करें केवल उन्हें ही पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया जाए। दिल्ली प्रशासन की नियमावली के मुताबिक पटाखे की दुकान के आगे कम से कम 12 मीटर की सड़क हो। उस जगह आग बुझाने वाले सिलेंडर और पानी की व्यवस्था होनी भी जरूरी है।

लेकिन सच तो यही है कि पटाखे के कारोबारी इन नियमों का पालन बिल्कुल भी नहीं कर रहे। महज 10-15 दिनों में ही लाखों रुपये बनाने की चक्कर में ये पटाखा कारोबारी घटिया पटाखे भी बेचने से परहेज नहीं करते।

Advertisement
First Published - October 20, 2008 | 1:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement