facebookmetapixel
Advertisement
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्सा

एक लाख टन सरसों खरीद की योजना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड)व्यावसायिक आधार पर एक लाख टन सरसों के बीज खरीदने की योजना बना रही है।


नेफेड के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक कैलाश ज्ञानी ने बताया कि हमने व्यावसायिक आधार पर एक लाख टन सरसों खरीदने की योजना बनाई है। हालांकि हम कितना खरीदेंगे यह उत्पादन और बाजार की कीमत पर निर्भर करता है।  नेफेड ने ताजी फसल आने के साथ कीमतों में संभावित गिरावट के बाद नेफेड ने खरीद के लिए बाजार में प्रवेश करने की योजना बनाई है। नई फसल 15 अप्रैल से बाजार में आने लगेगी।


मूल्य समर्थन योजना के तहत नेफेड ने पिछले साल भारी तादाद में खरीद की थी लेकिन फिलहाल इसके पास सिर्फ एक लाख टन सरसों ही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ करीब 90 000 टन सरसों का स्टाक ही मौजूद है।


ज्ञानी ने कहा कि एजेंसी सरसों इसलिए नहीं खरीद पाई क्योंकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुकाबले बाजार में कीमत ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि एमएसपी 800 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जबकि बाजार में कीमत 2 400 रूपए चल रहा है।


सरसों के उत्पादन के बारे में उन्होंने कहा कि साफ तस्वीर 20- 25 दिनों में ही उभर पाएगी। सरकार ने इस सत्र में 70 लाख टन सरसों उत्पादन होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 27, 2008 | 1:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement