facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Stock Market Today: सपाट शुरुआत के संकेत, IT शेयरों पर रहेगी नजर; वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुखअमेरिका-ईरान समझौते पर डोभाल का बड़ा बयान, भारत को मिल सकती है बड़ी राहतआखिरी समय में क्यों रद्द हुआ जापान की प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित असम दौरा?क्या AI छीन लेगा IT कंपनियों का काम? Infosys चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने दिया बड़ा जवाबक्या AI महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और ऑनलाइन हिंसा को और बढ़ा रहा है?सिर्फ ट्रक नहीं, अब लॉजिस्टिक्स साम्राज्य बना रही Tata Motors! रिकॉर्ड कमाई के पीछे क्या है नया गेम प्लान?

आयातित दाल बेचेगी पीईसी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:43 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की फर्म पीईसी ने 7,032 टन आयातित दालों की बिक्री के लिए घरेलू कारोबारियों तथा कंपनियों से निविदाएं मांगी है।


ठेके के लिए बोलियां 10 जून को बंद होंगी और इसे 17 जून को खोला जाएगा। पीईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 2,409 टन तूर, 2,862 टन उड़द तथा 282 टन मूंग दालों के लिए बोली मंगायी गयी है। ठेके के मुताबिक, न्यूनतम बोली की मात्रा 500 टन होनी चाहिए।

ठेके में कहा गया है कि यह बोली मूंग एफएक्यू, उड़द एमक्यू, तूर अरुषा, तूर केन्या और लेमन तूर के लिए मंगायी गयी है। इन दालों को मुंबई के गोदामों में रखा गया है। फर्म के मुताबिक, सफल बोलीदाता को तय सीमा से भी अधिक दालों की बिक्री की पेशकश करने का अधिकार उसके पास है। मालूम हो कि फर्म ने तूर दाल को मलावी, केन्या और मोजाम्बिक से मंगाया है जबकि मूंग दाल को ऑस्ट्रेलिया से मंगाया गया है।

Advertisement
First Published - June 5, 2008 | 1:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement