facebookmetapixel
Advertisement
Akasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Stock Market Today: सपाट शुरुआत के संकेत, IT शेयरों पर रहेगी नजर; वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुखअमेरिका-ईरान समझौते पर डोभाल का बड़ा बयान, भारत को मिल सकती है बड़ी राहतआखिरी समय में क्यों रद्द हुआ जापान की प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित असम दौरा?

लॉन्च होते ही सर्किट के लपेटे में आ गया पाम वायदा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:03 AM IST

एमसीएक्स में जब शुक्रवार को क्रूड पाम ऑयल का वायदा कारोबार शुरू हुआ तो करीब एक महीने से सोया तेल के वायदा कारोबार से दूर रहे कारोबारी इस पर टूट पड़े।


शुरुआती दौर में ही इस पर सर्किट लग गया। जब सर्किट लगा तो उस समय इसकी कीमत प्रति 10 किलो 535 रुपये पर थी। सोया तेल के वायदा पर लगी पाबंदी के चलते ही शुरुआती दिन में कुल 11290 मीट्रिक टन क्रूड पाम तेल का कारोबार हुआ।

अगर रकम के तौर पर इसकी गणना की जाए तो यह करीब 59.77 करोड़ रुपये बैठता है। कारोबार पर प्रतिक्रिया देते हुए कमोडिटी विशेषज्ञ सुशील पाहवा ने बताया कि जून महीने तक क्रूड पाम वायदा का कारोबार एक सीमित दायरे में रहेगा। उन्होंने कहा कि 520 रुपये पर इसे समर्थन मिलेगा और ऊपर में यह 540 को पार नहीं कर पाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि सोया तेल में वायदा कारोबार करने वालों के चलते अभी इसका कारोबार बढ़ेगा। 

शुक्रवार को क्रूड पाम का जुलाई वायदा 526.30 रुपये पर खुला और 534.80 रुपये की ऊंचाई पर पहुंचकर कुछ नीचे आया और अंत में 9.80 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह अगस्त वायदा 8.20 रुपये के फायदे केसाथ बंद हुआ जबकि सितंबर वायदा में 6.60 रुपये की बढ़त रही। शुक्रवार से शुरू हुए अनुबंध के तहत कम से कम 10 मीट्रिक टन का कारोबार किया जा सकता है और डिलिवरी का लॉट साइज भी 10 मीट्रिक टन ही रखा गया है।

साल 2007-08 में विश्व में करीब 411.22 लाख टन पाम तेल के उत्पादन का अनुमान है और मलयेशिया व इंडोनेशिया इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं। कुल खाद्य तेल के खपत में सोया तेल और पाम तेल की हिस्सेदारी क्रमश: 36 व 23 फीसदी की है और यह मुख्य खाद्य तेल के रूप में उभरा है।

पाम तेल की खपत के मामले में भारत का स्थान विश्व में तीसरा है। 7 मई को सरकार ने चना, सोया तेल, आलू और रबर के वायदा कारोबार पर चार महीने के लिए पाबंदी लगा दी थी। इस तरह 6 सितंबर तक इसके कारोबार पर पाबंदी लगी रहेगी। वैसे तुअर, गेहूं, चावल और उड़द के वायदा कारोबार पर पहले से ही पाबंदी लगी हुई है।

Advertisement
First Published - June 6, 2008 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement