facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनी

प्राकृतिक रबर की कीमत 67 प्रतिशत घटी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:46 PM IST

पिछले डेढ़ महीने में प्राकृतिक रबर की कीमत लगभग 67 प्रतिशत घटी है क्योंकि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट ने टायर निर्माताओं को सिथेंटिक रबर की ओर झांकने को विवश कर दिया है।


इस वजह से प्राकृतिक रबर की मांग काफी कम हो गई है। रबर बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार घरेलू बाजार में प्राकृतिक रबर की कीमत 10 अक्टूबर को घटकर 8,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जो 28 अगस्त को 14,200 रुपये के स्तर पर था।

रबड़ बोर्ड के अध्यक्ष एस. पीटर ने बताया कि प्राकृतिक रबर कीमतें को झटका पहुंच रहा है क्योंकि टायर विनिर्माता लागत मूल्य में कटौती करने के लिए सिथेंटिक रबर का रुख कर रहे हैं जो सीधे तौर पर कच्चे तेल की कीमत का अनुपालन करता है।

पीटर ने कहा कि इसके अलावा एक माह पहले किए गए अनुबंध की डिलिवरी भी घरेलू उपलब्धता में आगे और इजाफा कर रहे हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10,300 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत घरेलू स्तर के करीब है जिससे निर्यात अब आकर्षक नहीं रहा और घरेलू आपूर्ति मजबूत हो रही है।

पीटर ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में औसत मूल्य 9,070 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को छू गया जबकि उससे पिछला औसत 9,200 रुपये का था। रबर बोर्ड ने केरल के कोट्टयम में 20 अक्टूबर को व्यापारियों और सरकारी अधिकारियों की बैठक तय की है जिसमें कीमत के मुद्दे सहित उद्योग से संबंधित मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को रबर की उपयुक्त कीमत नहीं मिलती है तो हमें कुछ निश्चित कदम उठाने होंगे।

Advertisement
First Published - October 13, 2008 | 3:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement