facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर

कई और जिंसों का वायदा कारोबार शुरू करेगा एमसीएक्स

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:05 AM IST

लहसुन, धनिया, कच्चा पाम ऑयल आदि का वायदा कारोबार शुरू करने के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) से अनुमति मांगी है।


एमसीएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसफ मैसी ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एमसीएक्स ने हाल ही में कई जिसों में वायदा कारोबार शुरू करने की अनुमति मांगी है, लेकिन एक्सचेंज को उम्मीद है कि इन जिंसों में से कम से कम चार जिंसों में वायदा कारोबार शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी।

24 अगस्त 2006 को एमसीएक्स ने दुनिया भर में पाम ऑयल के सबसे बड़े एकक्सचेंज बरसा मलयेशिया बेरहार्ड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। समझौते के तहत एमसीएक्स कच्चा पाम ऑयल के लिए वहां के एक्सचेंज के भाव का इस्तेमाल सौदे के निपटान में कर सकता है। वैसे पिछले साल के 85 लाख टन के मुकाबले 2007-08 में 60 लाख टन धनिया की पैदावार का अनुमान है।

मुंबई स्थित एक व्यापारी के मुताबिक पैदावार की इस गिरावट की आशंका के चलते धनिया की कीमत फिलहाल 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है जबकि एक साल पहले यह 40-60 रुपये प्रति किलो थी। निर्यात मांग और कम उत्पादन के चलते लहसुन की कीमत पिछले साल 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई थी, लेकिन अच्छी पैदावार केचलते फिलहाल इसकी कीमत 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है।

पावर एक्सचेंज

कृषि जिंसों के वायदा कारोबार के सबसे बड़े प्लैटफॉर्म द नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) को पावर एक्सचेंज स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमिशन (सीईआरसी) ने मंगलवार को एनसीडीईएक्स को यह अनुमति दी।

अनुमति मिलने के बाद एनसीडीईएक्स ने पावर एक्सचेंज में ट्रेडिंग की बाबत गाइडलाइंस बनानी शुरू कर दी है। गाइडलाइंस बनाने के बाद एनसीडीईएक्स तीन महीने के अंदर इसे सीईआरसी के पास अप्रूवल के लिए पेश करेगा। एनसीडीईएक्स के चीफ बिजनेस अफसर अनुपम कौशिक ने कहा कि हम बिजनेस प्लान और मेंबरशिप नॉम्स भी तैयार करने में जुटे हैं।

एमसीएक्स की योजना

देश के अग्रणी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स ने अफ्रीका में कई अरब डॉलर के जिंस कारोबार में कदम रखने के लिए बोत्सवाना में एक कमोडिटी एक्सचेंज स्थापित करने की योजना बनाई है। बोत्सवाना के दैनिक अखबार ‘मेगी’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एमसीएक्स ने पूरे अफ्रीका में कमोडिटी एवं डेरिवेटिव एक्सचेंज के ऑपरेशन के लिए बोत्सवाना में एक एक्सचेंज स्थापित करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - May 29, 2008 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement