facebookmetapixel
Advertisement
MSME के लिए बड़ी राहत! GeM और TReDS होंगे एक प्लेटफॉर्म पर, सरकारी भुगतान मिलेगा पहले से ज्यादा तेजReliance Q1 Results: इस दिन आएंगे जून तिमाही के नतीजे, नोट कर लें तारीखStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! SBI, NTPC, Swiggy समेत कई कंपनियों के बड़े ऐलान से बाजार में बढ़ सकती है हलचलMedicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?

LPG Cylinder Price: खुशखबरी! 1 अक्टूबर से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए दाम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

अक्टूबर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 37.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक दाम घटा दिए गए हैं। ये खुशखबरी देश में चल रहे त्योहारों के सीजन के समय में दी गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडरों के रेट अभी कम नहीं हुए हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में अब एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1859.50 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने इसकी कीमत 1885 रुपये थी। बता दें कि 1 सितंबर को भी देश की राजधानी में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 91.50 रुपये की कटौती हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से नए रेट लागू कर दिए गए हैं। 

जानिए प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम:

दिल्ली- 1,859 रुपये
कोलकाता- 1,959 रुपये
मुंबई-1,811 रुपये
चेन्नई- 2,009 रुपये

Advertisement
First Published - October 1, 2022 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement