facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

मुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला

Advertisement

यह कॉन्ट्रैक्ट बारिश पर निर्भर है। इसलिए मुंबई इस महीने झमाझम बारिश से इसमें तेजी देखने को मिल रही है

Last Updated- July 07, 2026 | 4:43 PM IST
Mumbai Monsoon
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जुलाई के मध्य तक मुंबई में बारिश जारी रहने की संभावना है। (फाइल फोटो: पीटीआई)

मुंबई में झमाझम बारिश सिर्फ मौसम नहीं बदल रही, बल्कि निवेशकों की कमाई भी बढ़ा रही है। देश का पहला वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट ‘RainMumbai’ लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान यह बारिश के साथ ही तेजी से दौड़ रहा है, जबकि लॉन्चिंग के बाद से इसमें बड़ी तेजी देखने को मिली है।  

कितना चढ़ा रेनमुंबई कॉन्ट्रैक्ट?

NCDEX पर रेनमुंबई का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट एक जुलाई को 2,330 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार (7 जुलाई) को यह खबर लिखे जाने तक 2,638  रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस तरह इस महीने के दौरान इस कॉन्ट्रैक्ट में करीब 12.50 फीसदी तेजी आ चुकी है। 

इस कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदर्शन की बात करें तो इसमें बड़ी तेजी देखने को मिली है। जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 29 मई को 2,020 रुपये पर लॉन्च हुआ था, जो इस समय 2,638 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस तरह लॉ​न्चिंग से लेकर अब तक इसमें करीब 30 फीसदी तेजी आ चुकी है। 

क्यों आई तेजी?

कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने बताया कि रेनमुंबई कॉन्ट्रैक्ट एक बारिश आ​धारित कॉन्ट्रैक्ट है। इसलिए इसकी चाल बारिश पर निर्भर है। इस महीने मुंबई में खूब बारिश हो रही है। इस वजह यह कॉन्ट्रैक्ट भी तेजी से चढ़ रहा है। 

पिछले महीने कमजोर मानसून के कारण इस कॉन्ट्रैक्ट में सुस्ती देखी गई। लेकिन महीने के आ​खिर में इसमें मानसून सुधरने से तेजी आने लगी। 19 जून को इस कॉन्ट्रैक्ट ने 1,905 रुपये पर निचला स्तर छुआ था। इसके बाद यह लगातार चढ़ रहा है और मंगलवार को यह 2,765 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया।

क्या है आउटलुक?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा कि आने वाले दिनों में इस कॉन्ट्रैक्ट का रुख सकारात्मक रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जुलाई के मध्य तक मुंबई में बारिश जारी रहने की संभावना है, जहां रोजाना बारिश की संभावना 60% से 75% के बीच बनी हुई है। इससे मुंबई रेनफॉल कॉन्ट्रैक्ट को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Also Read | सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दाम

कितनी हुई ट्रेडिंग?

एनसीडीईएक्स के आंकड़ों के अनुसार 29 मई को लॉन्च हाेने से लेकर 6 जुलाई तक इस कॉन्ट्रैक्ट में 22,560 लॉट की ट्रेडिंग हो चुकी है। जिसकी कुल वैल्यू 23,505 लाख रुपये यानी करीब 235 करोड़ रुपये रही। 15 जून को सबसे अ​धिक 2,039 लॉट की ट्रेडिंग हुई। 

 क्या है रेनमुंबई कॉन्ट्रैक्ट?

एनसीडीईएक्स ने 29 मई से देश का पहला एक्सचेंज ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव  कॉन्ट्रैक्ट शुरू किया था। यह मुंबई में होने वाली बारिश के आंकड़ों पर आधारित कॉन्ट्रैक्ट है और यह मुंबई की 2,206.7 मिलीमीटर (mm) की लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) बारिश से लिंक्ड है। 

इसमें ₹50 प्रति mm का मल्टीप्लायर तय किया गया है यानी हर 1 mm बारिश के उतार-चढ़ाव पर ₹50 की कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू तय होती है। इसे IIT बॉम्बे के तकनीकी सहयोग और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर विकसित किया गया है।                       

Advertisement
First Published - July 7, 2026 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement