facebookmetapixel
Advertisement
सैलरी से PF कट रहा है पर खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें EPFO बैलेंस चेक, पूरी डिटेल जानेंNTPC पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमानरुपये को संभालने के लिए RBI हर जरूरी कदम उठाएगा: गवर्नर संजय मल्होत्राOil Prices: भारत से ज्यादा महंगा पेट्रोल बेच रहे पड़ोसी देश, चीन- पाकिस्तान के रेट जान चौंक जाएंगेसरकार का नया मास्टरस्ट्रोक! राज्यों को मिलेगा परफॉर्मेंस बेस्ड फंड, मनरेगा होगा रिप्लेसGold, Silver Price Today: सोने में लौटी तेजी, चांदी के भाव ₹2.76 लाख के पारनिजी कंपनियां बनाएंगी बैलिस्टिक मिसाइलें, भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलावCDS अनिल चौहान का बड़ा बयान! थिएटर कमांड से बदलेगी भारत की सैन्य रणनीति, चीन-पाकिस्तान पर सख्त संदेशदिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये पार, लेकिन इन देशों में 3 रुपये लीटर से भी कम में मिल रहा तेलटाटा ग्रुप में हलचल तेज! बोर्ड बैठक से पहले नोएल टाटा-चंद्रशेखरन की अहम मुलाकात, बड़े फैसलों के संकेत

India EFTA Gold: ईएफटीए समझौते में स्विट्जरलैंड से सोना आयात पर शुल्क रियायत दे सकता है भारत

Advertisement

India EFTA Gold: स्विट्जरलैंड से भारत के आयात में सोने की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है।

Last Updated- March 06, 2024 | 5:22 PM IST
Modi government's bet backfires… now it will not sell gold! Due to this reason this scheme is going to be closed, investors are disappointed मोदी सरकार का दांव पड़ गया उल्टा… अब नहीं बेचेगी सोना! इस वजह से बंद होने जा रही यह स्कीम, निवेशकों में मायूसी

India EFTA Gold: भारत चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में स्विट्जरलैंड से सोने के आयात पर कोटा-आधारित शुल्क रियायत दे सकता है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के सदस्य देशों में आइसलैंड, लीशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि भारत ने व्यापार समझौता लागू होने के पहले 10 साल में 50 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता और अगले पांच वर्षों में समूह के सदस्यों से 50 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता की मांग रखी है। इस समझौते में स्विट्जरलैंड ने भारत से सोने पर आयात शुल्क में रियायत देने की मांग प्रमुखता से रखी थी।

स्विट्जरलैंड से भारत के आयात में सोने की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ व्यापार समझौते में सीमा शुल्क कोटा (टीआरक्यू) के तहत सोने की एक तय मात्रा पर घरेलू आयातकों को एक प्रतिशत की रियायत दी है।

Also read: Gold Silver Price Today, 6 March: हाईस्ट लेवल पर सोना, 65 हजार के पार पहुंचे भाव, चांदी भी 74 हजार के पार

एक सूत्र ने कहा, ‘‘EFTA समझौते के तहत इसी तरह की शुल्क रियायतों पर भी काम किया जा रहा है।’’ इस मुद्दे पर वाणिज्य मंत्रालय ने ईमेल से पूछे गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। फिलहाल सोने के आयात पर 12.5 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क और 2.5 प्रतिशत उपकर लगता है। चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक सोने का आयात 30 प्रतिशत बढ़कर लगभग 38 अरब डॉलर का रहा है।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement