facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

लगातार चौथे दिन जारी रही सोने में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:46 PM IST

सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी गिरावट का दौर जारी रहा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर की मजबूती की वजह से सोने की कीमत कम हुई है।


इससे महंगाई के दौर में वैकल्पिक संपत्ति और हेज के तौर पर सोना की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत दो सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। गुस्ताव तूफान की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भी 8.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई और इसका असर सोने के भाव पर भी पडा।

सोना की खुदाई करने वाली कंपनियों के शेयर भी बुधवार को लुढ़क गए। अमेरिकी डॉलर पिछले सात माह से अधिक अवधि में बुधवार को अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। फैट प्रोफेट मैनेजमेंट लिमिटैड के विश्लेषक ग्रेग केनावन ने कहा कि जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद यह दौर सोने की सामूहिक तरलता का है।

सिंगापुर के सर्राफा बाजार में बुधवार दोपहर को सोना की तात्कालिक आपूर्ति में 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 898.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। चांदी की तात्कालिक आपूर्ति में भी 0.8 फीसदी की गिरावट हुई और यह 12.9637 डॉलर प्रति औंस हो गया।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल में कच्चे तेल की अक्टूबर आपूर्ति में भी 0.9 फीसदी की गिरावट हुई और यह 108.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया। कांट्रेक्ट भी 0.7 फीसदी गिरा और पांच महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गया। केनावन के मुताबिक सोने में यह कमजोरी अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से हो रहा है।

बुधवार को यूरो के मुकाबले डॉलर चढ़कर 1.4412 हो गया, जो जनवरी के बाद सबसे अधिक है। ऑस्ट्रेलिया शेयर बाजार में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सोने की कंपनी का शेयर 9 प्रतिशत लुढ़क गया और यह शेयर 22.60 डॉलर पर बंद हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी सोने का उत्पादन करने वाली कंपनी लिहिर गोल्ड लिमिटेड के शेयर में भी 8.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 2.06 डॉलर पर बंद हुआ। सिडनी की ऑस्टॉक सिक्योरिटीज लिमिटेड के विश्लेषक हंटर हिलकोट का कहना है कि सोने की कीमतें लगातार नीचे जा रही है और डॉलर चढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - September 3, 2008 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement