facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

Gold Silver Price Today: चांदी 69 हजार रुपये से नीचे फिसली, सोना भी हुआ सस्ता

Advertisement

Gold-Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपये की गिरावट के साथ 62,215 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 28, 2024 | 9:50 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा कारोबार की आज शुरूआत नरम रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 69 हजार रुपये से भी नीचे चले गए हैं, जबकि सोना आज की सुस्त शुरुआत के बाद अभी 62 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस समय सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपये की गिरावट के साथ 62,215 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपये गिरावट के साथ 62,215 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,258 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,210 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: भारत से चावल आयात कर अपना निर्यात बढ़ा रहा वियतनाम, जमकर कमा रहा मुनाफा

चांदी की चमक फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 313 रुपये की गिरावट के साथ 68,772 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की गिरावट के साथ 68,920 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,082 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,716 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्त पड़े सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,039.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,044.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,040.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.67 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.75 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 22.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement