facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold silver price today: ₹1 लाख के पार पंहुचा चांदी का भाव, सोना हुआ सस्ता; चेक करें 5 जून का ताजा भाव

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 123 रुपये की गिरावट के साथ 98,456 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,579 रुपये था।

Last Updated- June 05, 2025 | 9:42 AM IST
Gold and Silver Price

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज कारोबार की शुरुआत में नरमी, जबकि चांदी भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,01,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोना के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 123 रुपये की गिरावट के साथ 98,456 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,579 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 64 रुपये की गिरावट के साथ 98,515 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,523 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,412 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…Railway से लेकर Defence Stock तक, इन 3 शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल की BUY कॉल, ₹3250 तक के टारगेट

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 119 रुपये की तेजी के साथ 1,01,499 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,01,380 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 259 रुपये की तेजी के साथ 1,01,639 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,1,639 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,01,390 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा गिरावट के साथ और चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,398 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,399.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,393.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.65 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 34.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें…मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया ‘BSE 1000 इंडेक्स फंड’, सिर्फ ₹500 से शुरू करें निवेश

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,456 98,579 98,515
चांदी 1,01,499 1,01,380 1,01,639
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,398 3,399.20 3,393.50
चांदी 34.65 34.64 34.68

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement