facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

Gold Silver Price Today: सोने में तेजी, चांदी भी महंगी, जानिए आज का रेट

Advertisement

सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले

Last Updated- December 26, 2023 | 11:25 AM IST
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 63,100 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। लेकिन बाद में इनके भाव चढने लगे।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 195 रुपये की तेजी के साथ 63,149 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 162 रुपये की तेजी के साथ 63,116 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 63,155 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 262 रुपये की तेजी के साथ 75,648 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपये की तेजी के साथ 75,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,649 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,580 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Oil Outlook: बीते सप्ताह पामोलीन तेल में सुधार, अन्य तेलों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ जरूर हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 2,066 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,069.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,075.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.49 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.56 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 24.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement